ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर
बाजार में इन दिनों खूब उठापटक देखने को मिल रहा है. ऐसे में निवेशकों की नजर उन शेयरों पर है जो शॉर्ट-टर्म में अच्छा-खासा रिटर्न दे सकें. इस पर Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक मौजूदा बाजार में 3 शेयर एक हफ्ते में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.

20 अप्रैल को शेयर बाजार में दिन के निचले स्तर से अच्छी रिकवरी देखने को मिली. सुबह 10:41 बजे सेंसेक्स 361.42 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 78,854.96 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 92.70 अंक चढ़कर 24,446.25 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी ने दोबारा 24,400 का स्तर हासिल कर लिया, जबकि सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 650 अंक उछला. ऐसे बाजार में किन शेयरों में रिटर्न मिल सकता है? इस पर Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक मौजूदा बाजार में 3 शेयर एक हफ्ते में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.
Torrent Pharma पर खरीदारी की सलाह
Torrent Pharmaceuticals का शेयर मजबूत अपट्रेंड में बना हुआ है. हाल की गिरावट को हेल्दी करेक्शन माना जा रहा है, जहां से स्टॉक ने 100 डे EMA के पास से अच्छा बाउंस दिखाया है. शेयर फिलहाल 4179.50 रुपये के आसपास है. इसमें 4000 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 4500 रुपये का टारगेट देखा जा सकता है. टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है और मोमेंटम में सुधार दिख रहा है.
DCB Bank में ब्रेकआउट के संकेत
DCB Bank का शेयर 189.83 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें कंसोलिडेशन के बाद तेजी के संकेत मिल रहे हैं. स्टॉक ने गिरती ट्रेंडलाइन को तोड़ते हुए ब्रेकआउट दिया है और 200 डे EMA के ऊपर टिके रहना पॉजिटिव संकेत है. इसमें 182 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 205 रुपये का टारगेट देखा जा सकता है.
Tata Steel में फिर लौटी तेजी
Tata Steel में हालिया गिरावट के बाद फिर से तेजी का मोमेंटम बना है. शेयर 212.12 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और मजबूत सपोर्ट से उछाल दिखा है. RSI भी ओवरसोल्ड जोन से रिवर्स हुआ है, जो तेजी का संकेत देता है. इसमें 205 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 225 रुपये का टारगेट रखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 5000% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न; FIIs ने भी 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.