Torrent Power ने L&T से खरीद ली Nabha Power, ₹6889 करोड़ की डील, अब बदलेगा बिजनेस, शेयरों ने पकड़ ली रफ्तार
L&T से Nabha Power के अधिग्रहण की घोषणा ने Torrent Power को निवेशकों के फोकस में ला दिया है. इस डील से कंपनी की उत्पादन क्षमता और कमाई दोनों बढ़ने की उम्मीद है, यही वजह है कि शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली. जानें कंपनी के अधिकारी ने क्या बताया कि कैसे बदलेगा इनका बाजार.
Share market news update: पावर सेक्टर में सोमवार को एक बड़ा सौदा सामने आया, जिसने बाजार का ध्यान तुरंत खींच लिया. Torrent Power ने Larsen & Toubro (L&T) ग्रुप की कंपनी से Nabha Power को खरीदने का ऐलान किया, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला. इस खबर के आते ही Torrent Power का शेयर अपने इंट्राडे हाई तक पहुंच गया और 1,475 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. निवेशकों के लिए यह सौदा कंपनी के भविष्य की ग्रोथ से जुड़ा अहम संकेत माना जा रहा है.
Nabha Power के अधिग्रहण का ऐलान, क्या बदलेगा
Torrent Power ने बताया कि उसने L&T Power Development Ltd के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वह Nabha Power Ltd में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी और कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट्स खरीदेगी. इस पूरे सौदे की एंटरप्राइज वैल्यू 6,889 करोड़ रुपये तय की गई है. हालांकि, यह डील जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियों और सामान्य शर्तों के पूरा होने के बाद ही पूरी होगी.
इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद Torrent Power की ऑपरेशनल क्षमता 5 गीगावॉट से बढ़कर 6.4 गीगावॉट हो जाएगी. यानी कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता में सीधा और बड़ा इजाफा होगा. Nabha Power एक पूरी तरह से ऑपरेशनल और स्थापित एसेट है, जिससे Torrent को तुरंत फायदा मिलने की उम्मीद है.
Torrent Group के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा कि Nabha Power एक मजबूत ऑपरेशनल एसेट है और यह सौदा पहले दिन से ही कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा. वहीं, L&T के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस एन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि यह डिवेस्टमेंट L&T की कोर बिजनेस रणनीति के अनुरूप है.
Nabha Power का मजबूत बिजनेस प्रोफाइल
Nabha Power Ltd पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में स्थित 1,400 मेगावॉट (2×700 मेगावॉट) का सुपरक्रिटिकल कोल-फायर्ड थर्मल पावर प्लांट चलाती है. यह प्लांट साल 2014 में शुरू हुआ था और इसके पास 25 साल का पावर परचेज एग्रीमेंट है.
इसके अलावा, कंपनी के पास SECL और NCL के साथ लॉन्ग-टर्म कोयला सप्लाई एग्रीमेंट भी है, जिससे ईंधन की आपूर्ति को लेकर स्थिरता बनी रहती है. FY25 में इस पावर एसेट ने 4,866 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 1,153 करोड़ रुपये का एडजस्टेड EBITDA दर्ज किया, जबकि प्लांट का अवेलेबिलिटी फैक्टर 95.36 फीसदी रहा.
यह भी पढ़ें: इस फार्मा स्टॉक को ट्रिपल बूस्ट! 11% से ज्यादा उछल गए शेयर, फोकस में रख लें स्टॉक वरना हो सकता है पछतावा
शेयरों का हाल
इस डील की खबर के बाद Torrent Power के शेयरों में तेजी आई. कंपनी के शेयर बीते पांच सालों में करीब 343 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं, जिससे यह स्टॉक निवेशकों के बीच पहले से ही भरोसे का नाम बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
1 लाख का निवेश बना 14 लाख, इस स्मॉल स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न; फिलहाल एक रुपये है कीमत
Stocks to Buy: इन 4 शेयरों में आएगी रैली! 22 से 58% तक आएगी तेजी, ब्रोकरेज हाउस बुलिश, रखें नजर
Senco Gold के शेयर में आएगा 63 फीसदी का उछाल, बुलिश है ब्रोकरेज हाउस; जानें- टारगेट प्राइस
