Stocks to Buy: इन 4 शेयरों में आएगी रैली! 22 से 58% तक आएगी तेजी, ब्रोकरेज हाउस बुलिश, रखें नजर
ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर की हैं. हालिया टारगेट प्राइस के आधार पर इन शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22 प्रतिशत से लेकर 57 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
फरवरी में कई ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा मिडकैप और लार्जकैप शेयरों पर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट और हेल्थकेयर सेक्टर के कुछ शेयरों में बेहतर कमाई की संभावना, मजबूत ऑर्डर बुक, मार्जिन में सुधार और सेक्टर को मिल रहे सपोर्ट के चलते नई खरीदारी की रेटिंग दी गई है. हालिया टारगेट प्राइस के आधार पर इन शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22 प्रतिशत से लेकर 57 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है. आइए इन शेयरों को एक-एक कर जानते हैं.
G R Infraprojects Ltd
यह एक इंटीग्रेटेड रोड ईपीसी कंपनी है, जो देश के 15 राज्यों में सड़क और हाईवे प्रोजेक्ट के डिजाइन और निर्माण का काम करती है. कंपनी ईपीसी और बीओटी मॉडल पर सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 9482 करोड़ रुपये है. शेयर 980 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से 0.13 प्रतिशत ऊपर था. Axis Direct ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है और 1540 रुपये का टारगेट दिया है. मौजूदा स्तर से इसमें करीब 57 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है.
Mahindra and Mahindra Ltd
Mahindra and Mahindra Ltd देश की सबसे विविध ऑटो कंपनियों में से एक है. कंपनी टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल, ट्रैक्टर और अर्थमूवर सेगमेंट में मौजूद है. इसके अलावा कंपनी की मौजूदगी फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो कंपोनेंट्स, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, स्टील ट्रेडिंग, आईटी, एग्री, एयरोस्पेस, डिफेंस और एनर्जी जैसे कई क्षेत्रों में है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,39,463 करोड़ रुपये है. शेयर 3534 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से 1.64 प्रतिशत नीचे था. ICICI Direct ने इस शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है और 4500 रुपये का टारगेट तय किया है. मौजूदा स्तर से इसमें करीब 27 प्रतिशत की तेजी की संभावना बताई गई है.
Kilburn Engineering Ltd
Kilburn Engineering Ltd औद्योगिक ड्राइंग और एनर्जी रिकवरी सिस्टम्स के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी कार्बन ब्लैक, पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर, स्टील, फार्मास्युटिकल्स और चाय जैसे सेक्टर को सेवाएं देती है. कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है. ठाणे में इसका आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है और इसकी सब्सिडियरी M E Energy का प्लांट पुणे में है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2597 करोड़ रुपये है. शेयर 504 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से 2.17 प्रतिशत नीचे था. ICICI Direct ने इस शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है और 770 रुपये का टारगेट दिया है. मौजूदा भाव से इसमें करीब 52.7 प्रतिशत की तेजी की संभावना जताई गई है.
Healthcare Global Enterprises Ltd
Healthcare Global Enterprises Ltd कैंसर और फर्टिलिटी से जुड़ी स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सेवाएं देती है. HCG ब्रांड के तहत कंपनी देश का सबसे बड़ा प्राइवेट कैंसर केयर नेटवर्क चलाती है, जिसके पास AERB से लाइसेंस प्राप्त सबसे ज्यादा कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर हैं. फर्टिलिटी ट्रीटमेंट कंपनी Milann ब्रांड के तहत देती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 8227 करोड़ रुपये है. शेयर 583 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से 1.99 प्रतिशत नीचे था. Prabhudas Lilladhar ने इस शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है और 850 रुपये का टारगेट तय किया है. मौजूदा स्तर से इसमें करीब 45.6 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है.
नोट- ऊपर लिखे शेयरों का भाव 16 फरवरी को लिया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
1 लाख का निवेश बना 14 लाख, इस स्मॉल स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न; फिलहाल एक रुपये है कीमत
Senco Gold के शेयर में आएगा 63 फीसदी का उछाल, बुलिश है ब्रोकरेज हाउस; जानें- टारगेट प्राइस
Torrent Power ने L&T से खरीद ली Nabha Power, ₹6889 करोड़ की डील, अब बदलेगा बिजनेस, शेयरों ने पकड़ ली रफ्तार
