म्यूचुअल फंड्स में निवेश से सावधान! मार्च में 13% से ज्यादा टूटे फंड्स; लंबी है फेहरिस्त, क्या आप भी नुकसान में
बाजार में आई तेज गिरावट का असर निवेशकों के पोर्टफोलियो पर साफ दिखा है. कई इक्विटी स्कीम्स में भारी नुकसान दर्ज किया गया, जिससे निवेशकों के लिए जोखिम और रणनीति पर फिर से सोचने की जरूरत महसूस हो रही है.
मार्च का महीना उन निवेशकों के लिए आसान नहीं रहा, जिन्होंने इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाया हुआ था. कई लोगों ने अपने पोर्टफोलियो को देखते हुए यह महसूस किया कि कुछ ही हफ्तों में उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा घट गया है. बाजार में आई तेज गिरावट का असर सीधे म्यूचुअल फंड्स पर पड़ा और लगभग हर स्कीम लाल निशान में बंद हुई.
सभी इक्विटी फंड्स में गिरावट
ET की रिपोर्ट में ACE MF के हवाले से जानकारी दी गई है कि मार्च महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन कमजोर रहा. कुल 299 स्कीम्स में से सभी ने निगेटिव रिटर्न दिया. इनमें से 224 फंड्स में गिरावट 10% से ज्यादा रही, जो निवेशकों के लिए बड़ा झटका है. इस विश्लेषण में सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स को शामिल नहीं किया गया है, यानी गिरावट व्यापक रूप से पूरे बाजार में देखी गई.
बाजार में बड़ी गिरावट
मार्च के दौरान शेयर बाजार भी दबाव में रहा.
- BSE Sensex करीब 11.48% गिरा
- Nifty 50 में 11.30% की गिरावट आई
जब बाजार इतना गिरता है, तो उसका असर सीधे इक्विटी फंड्स के रिटर्न पर पड़ता है.
किन फंड्स में सबसे ज्यादा नुकसान?
कुछ फंड्स में गिरावट सबसे ज्यादा देखने को मिली:
- Quant Focused Fund: -13.64%
- Tata Large & Mid Cap Fund: -13.37%
- JM Value Fund: -12.97%
- ITI Value Fund: -12.92%
- Mirae Asset Focused Fund: -12.87%
इसके अलावा DSP ELSS Tax Saver Fund, Quant Large Cap Fund, Sundaram Value Fund जैसे फंड्स में भी 12% से ज्यादा की गिरावट रही.
यह भी पढ़ें: अब SIP नहीं वेल्थ मशीन ! दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने खोल दी सच्चाई, बोले छोटे निवेशक यहां करें निवेश
बाकी फंड्स का हाल
बाकी 289 फंड्स में भी गिरावट दर्ज की गई, जो करीब 4% से लेकर 12% के बीच रही. मार्केट में उतार-चढ़ाव नया नहीं है, लेकिन इतनी व्यापक गिरावट यह दिखाती है कि जोखिम हर जगह मौजूद है. मार्च की गिरावट ने यह साफ कर दिया कि इक्विटी निवेश में रिटर्न के साथ जोखिम भी जुड़ा होता है. सही रणनीति और धैर्य ही ऐसे दौर में निवेशकों को संभाल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹10000 की SIP से बन सकता है ₹2 करोड़ का फंड, फिर हर महीने ₹2 लाख की इनकम भी! जानें पूरा फॉर्मूला
SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर, मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंडों में 40450 करोड़ का आया इंवेस्टमेंट, डेट से लोगों ने निकाले पैसे
मार्च में Quant Small Cap Fund का बड़ा दांव! Adani Enterprises और HDFC Bank समेत इन 10 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
