अब SIP नहीं वेल्थ मशीन ! दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने खोल दी सच्चाई, बोले छोटे निवेशक यहां करें निवेश
Shankar Sharma ने SIP और शेयर बाजार निवेश को लेकर चेतावनी दी है. उनका कहना है कि आम निवेशकों को स्टॉक्स से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि बाजार में असली फायदा FIIs और बड़े निवेशकों को होता है. उन्होंने निवेश को zero sum गेम बताया और कहा कि SIP से लंबे समय में सीमित रिटर्न मिल सकता है.
Shankar Sharma SIP Warning: दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने शेयर बाजार को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है. उनका मानना है कि आम निवेशकों के लिए स्टॉक्स में पैसा लगाना उतना आसान नहीं है जितना दिखाया जाता है. उन्होंने साफ कहा है कि निवेशकों को बिना समझ के बाजार में पैसा लगाने से बचना चाहिए. शर्मा के मुताबिक, बाजार में उतार चढ़ाव और जोखिम को देखते हुए हर किसी के लिए शेयर निवेश सही विकल्प नहीं है.
शेयर बाजार से दूर रहने की सलाह
इक्विटी मास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, शंकर शर्मा का कहना है कि आम निवेशक को शेयर बाजार से दूरी बनानी चाहिए. उनके अनुसार, बाजार में मुनाफा कमाना आसान नहीं है और ज्यादातर लोग इसमें नुकसान उठा सकते हैं. उन्होंने इसे एक जोखिम भरा खेल बताया है, जहां सही समय पर एंट्री और एग्जिट बहुत जरूरी होती है.
SIP निवेश पर उठाए सवाल
शर्मा ने SIP यानी नियमित निवेश को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि लंबे समय में SIP निवेशकों को करीब 10 फीसदी का ही रिटर्न मिल सकता है. इसके मुकाबले बाजार की अस्थिरता और गिरावट निवेशकों को मानसिक तनाव देती है. ऐसे में उन्होंने पूछा कि क्या यह जोखिम लेना सही है.
बड़े निवेशकों को होता है ज्यादा फायदा
उनके मुताबिक, बाजार में असली कमाई FIIs, प्रमोटर्स और बड़े निवेशकों को होती है. ये लोग सही समय पर शेयर खरीदते और बेचते हैं. जबकि आम निवेशक अक्सर ऊंचे दाम पर खरीदते हैं और नुकसान में बेचते हैं. शर्मा ने निवेश को एक तरह का zero sum गेम बताया है.
सुरक्षित निवेश विकल्प पर जोर
शंकर शर्मा ने सोना, फिक्स्ड डिपॉजिट और जमीन जैसे विकल्पों को बेहतर बताया है. उनके अनुसार, ये निवेश लंबे समय में स्थिरता देते हैं और जोखिम कम होता है. खासकर उन लोगों के लिए जो बाजार के उतार चढ़ाव को सहन नहीं कर सकते, यह विकल्प ज्यादा सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें- दबाव में इंडिगो के शेयर, फिर भी 5500 रुपये तक का छू सकते हैं लेवल; Emkay ने की टारगेट में 13% की कटौती
निवेश से पहले समझ जरूरी
अंत में शर्मा की सलाह यही है कि बिना समझ के निवेश न करें. हर निवेशक को अपनी रिस्क क्षमता के अनुसार फैसला लेना चाहिए. चाहे आप सुरक्षित निवेश चुनें या शेयर बाजार, सबसे जरूरी है अनुशासन और लंबी अवधि का नजरिया.
Latest Stories
HDFC Flexi Cap vs PPFAS Flexi Cap: निवेशकों के लिए कौन सा फंड बेहतर? यहां देखें पूरी डिटेल
आपदा में अवसर तलाश रहे म्यूचुअल फंड्स! 16 महीने के निचले स्तर पर कैश होल्डिंग, रिकॉर्ड खरीदारी का संकेत
1 हफ्ते में 13% तक रिटर्न! बाजार में तेजी के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने किया धमाका; ग्रीन जोन में रहे 608 स्कीम्स
