लार्ज, मिड, स्मॉल या माइक्रो कैप… 10 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरा सच
लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप और माइक्रो कैप में से कौन सा सेगमेंट सबसे ज्यादा रिटर्न देता है. हर कैटेगरी की अपनी खासियत होती है. कुछ स्टॉक्स स्थिर रिटर्न देते हैं तो कुछ में ज्यादा जोखिम के साथ ज्यादा मुनाफे का मौका होता है. पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो अलग-अलग समय पर इन सभी कैटेगरी ने अलग-अलग प्रदर्शन किया है. साल 2025 में जहां लार्ज कैप ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं 2026 की शुरुआत में तस्वीर थोड़ी बदली हुई नजर आ रही है.
Large cap vs Mid cap vs Small cap: शेयर बाजार में निवेश करते समय अक्सर निवेशकों के मन में एक बड़ा सवाल होता है कि लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप और माइक्रो कैप में से कौन सा सेगमेंट सबसे ज्यादा रिटर्न देता है. हर कैटेगरी की अपनी खासियत होती है. कुछ स्टॉक्स स्थिर रिटर्न देते हैं तो कुछ में ज्यादा जोखिम के साथ ज्यादा मुनाफे का मौका होता है.
पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो अलग-अलग समय पर इन सभी कैटेगरी ने अलग-अलग प्रदर्शन किया है. साल 2025 में जहां लार्ज कैप ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं 2026 की शुरुआत में तस्वीर थोड़ी बदली हुई नजर आ रही है. निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि किस कैटेगरी में कितना जोखिम है और कहां ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है.
लार्ज कैप में स्थिरता, लेकिन ग्रोथ सीमित
लार्ज कैप में देश की टॉप 100 कंपनियां शामिल होती हैं. ये कंपनियां मजबूत और स्थिर होती हैं. साल 2025 में इनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. लेकिन 2026 की शुरुआत में यह तीसरे नंबर पर आ गई हैं. लार्ज कैप में जोखिम कम होता है, लेकिन रिटर्न भी सीमित रहता है. बाजार में गिरावट के समय ये स्टॉक्स ज्यादा सेफ माने जाते हैं.
मिड कैप में ठीक-ठाक ग्रोथ
मिड कैप में 101 से 250 नंबर की कंपनियां आती हैं. साल 2026 की शुरुआत में मिड कैप ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. इन कंपनियों में ग्रोथ की संभावना अच्छी होती है और जोखिम भी ज्यादा नहीं होता. इसलिए कई निवेशक इसे संतुलित विकल्प मानते हैं.
.jpg)
स्मॉल कैप में दबाव जारी
स्मॉल कैप में 251 के बाद की कंपनियां शामिल होती हैं. पिछले साल ज्यादा वैल्यूएशन और कमाई में गिरावट के कारण इस सेगमेंट में बिकवाली देखी गई. साल 2026 की शुरुआत में भी यह पीछे चल रहा है. निवेशक अभी इसमें सावधानी बरत रहे हैं.
माइक्रो कैप में ज्यादा उतार-चढ़ाव
माइक्रो कैप सबसे छोटे स्टॉक्स होते हैं. साल 2025 में इनका प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, लेकिन साल 2026 की शुरुआत में यह दूसरे नंबर पर आ गए हैं. हालांकि इसमें अभी भी गिरावट है, लेकिन आगे तेजी की संभावना बनी हुई है. इस सेगमेंट में जोखिम बहुत ज्यादा होता है.
10 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
लंबे समय में माइक्रो कैप स्टॉक्स ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. इसकी वजह है इन कंपनियों की तेजी से ग्रोथ और वैल्यू बढ़ना. मिड कैप ने भी अच्छा संतुलित रिटर्न दिया है. वहीं लार्ज कैप ने कम लेकिन स्थिर रिटर्न दिया है. इसलिए निवेश से पहले जोखिम और समय को ध्यान में रखना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- Groww, BSE से लेकर Angel One तक मचा कोहराम, 10 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
1 लाख का निवेश बना 14 लाख, इस स्मॉल स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न; फिलहाल एक रुपये है कीमत
Stocks to Buy: इन 4 शेयरों में आएगी रैली! 22 से 58% तक आएगी तेजी, ब्रोकरेज हाउस बुलिश, रखें नजर
Senco Gold के शेयर में आएगा 63 फीसदी का उछाल, बुलिश है ब्रोकरेज हाउस; जानें- टारगेट प्राइस
