दमदार वापसी! Q3 में घाटे से मुनाफे में लौटीं ये 3 कंपनियां, लिस्ट में Paytm जैसे दिग्गज, रखें शेयरों पर नजर

इन कंपनियों का घाटे से मुनाफे में लौटना पॉजिटिव साइन है. मजबूत बिक्री, बेहतर मार्जिन और पॉजिटिव नेट प्रॉफिट दिखाता है कि बिजनेस मॉडल में सुधार आया है. ऐसे में निवेशक इन स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं, क्योंकि लगातार मुनाफा बरकरार रहता है तो आगे शेयरों की चाल पर असर देखने को मिल सकता है.

फोकस में शेयर Image Credit: Canva

काफी उतार-चढ़ाव भरे दौर के बाद कई कंपनियों ने Q3FY26 में जोरदार वापसी की है. पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले इन कंपनियों ने घाटे से निकलकर मुनाफा दर्ज किया है. यह बदलाव दिखाता है कि ऑपरेशनल सुधार और बेहतर रणनीति के दम पर कंपनियां फिर से ग्रोथ ट्रैक पर लौट सकती हैं. डिजिटल पेमेंट और फिनटेक, रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टरों में खास तौर पर अच्छी रिकवरी देखने को मिली है. कई कंपनियों ने साल दर साल आधार पर बिक्री, EBITDA और नेट प्रॉफिट में मजबूत सुधार दिखाया है.

One 97 Communications Ltd (Paytm)

  • One 97 Communications Ltd, जो Paytm की पेरेंट कंपनी है, देश की बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों में से एक है. कंपनी मोबाइल पेमेंट, बैंकिंग, लेंडिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, इंश्योरेंस और मर्चेंट सॉल्यूशंस जैसी सेवाएं देती है और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा चुकी है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 73,737 करोड़ रुपये है. शेयर 1,152.45 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 1,144.60 रुपये से 0.7 प्रतिशत ऊपर है.
  • Q3FY26 में कंपनी ने मजबूत वापसी की. बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 2,194 करोड़ रुपये हो गई, जो Q3FY25 में 1,828 करोड़ रुपये थी. EBITDA जहां पिछले साल माइनस 223 करोड़ रुपये था, वह इस बार 155 करोड़ रुपये रहा. नेट प्रॉफिट 225 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 208 करोड़ रुपये का घाटा था. EPS भी माइनस 3.26 रुपये से सुधरकर 3.52 रुपये हो गया. यह कंपनी के लिए बड़ा टर्नअराउंड माना जा रहा है.

Borosil Renewables Ltd

  • Borosil Renewables Ltd, Borosil Group का हिस्सा है और भारत में सोलर ग्लास बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. यह फोटोवोल्टिक पैनल और रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम के लिए लो आयरन टेक्सचर्ड ग्लास बनाती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,701 करोड़ रुपये है. शेयर 478 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 477.95 रुपये से मामूली ऊपर है.
  • Q3FY26 में कंपनी ने शानदार सालाना ग्रोथ दिखाई. बिक्री 8 प्रतिशत बढ़कर 390 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 361 करोड़ रुपये थी. EBITDA माइनस 10.1 करोड़ रुपये से उछलकर 123 करोड़ रुपये पहुंच गया. नेट प्रॉफिट 100 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल 30.1 करोड़ रुपये का घाटा था. EPS माइनस 2.05 रुपये से बढ़कर 7.14 रुपये हो गया. यह मजबूत ऑपरेशनल सुधार का संकेत है.

Pine Labs Ltd

  • Pine Labs Ltd एक फिनटेक और मर्चेंट कॉमर्स कंपनी है, जो पेमेंट और डिजिटल ट्रांजैक्शन सॉल्यूशंस देती है. कंपनी POS सिस्टम, पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, मर्चेंट फाइनेंसिंग और क्लाउड आधारित कॉमर्स टूल्स उपलब्ध कराती है.
  • कंपनी का मार्केट कैप करीब 23,241 करोड़ रुपये है. शेयर 202.40 रुपये पर बंद हुआ, जो प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 207.30 रुपये से 2.4 प्रतिशत नीचे है.
  • Q3FY26 में Pine Labs ने भी सालाना आधार पर मजबूत सुधार दिखाया. बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 744 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 602 करोड़ रुपये थी. EBITDA 72 प्रतिशत बढ़कर 132 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पहले 76.9 करोड़ रुपये था. नेट प्रॉफिट 42.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल 56.7 करोड़ रुपये का घाटा था. EPS माइनस 0.67 रुपये से सुधरकर 0.37 रुपये हो गया.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्‍या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्‍या हैं संकेत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.