Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹40 तक का डिविडेंड कमाने का मौका, चेक करें रिकॉर्ड डेट

अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कमाई का शानदार मौका आने वाला है. कई कंपनियां डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे बड़े कॉरपोरेट एक्शन करने जा रही हैं. कुछ कंपनियां निवेशकों को ₹40 तक का डिविडेंड देंगी. ऐसे में रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट पर नजर रखने वाले निवेशकों को अतिरिक्त मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है.

Corporate Action Next Week Image Credit: Canva/ Money9

Corporate Action Next Week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कमाई के कई दरवाजे खुलने वाले हैं. डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे बड़े कॉरपोरेट एक्शन की वजह से बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. मनप्पुरम फाइनेंस, गोदरेज कंज्यूमर, आनंद राठी वेल्थ और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज जैसी कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड, बोनस शेयर देने जा रही हैं, वहीं कुछ कंपनियां बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा भी देंगी. ऐसे में अगले हफ्ते सही स्टॉक्स पर नजर रखने वाले निवेशकों के पास अतिरिक्त कमाई का शानदार मौका हो सकता है. ध्यान रहे कि इसका लाभ लेने के लिए रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

NSE पर कॉर्पोरेट एक्शन

कंपनी का नामएक्शनएक्स-डेटरिकॉर्ड डेट
कोठारी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेडअंतरिम डिविडेंड– ₹1 प्रति शेयर11-मई-202611-मई-2026
मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेडअंतरिम डिविडेंड– ₹0.50 प्रति शेयर11-मई-202611-मई-2026
निलिटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेडविलय15-मई-202616-मई-2026
ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेडअंतरिम डिविडेंड– ₹2.50 प्रति शेयर15-मई-202615-मई-2026
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेडडिविडेंड– ₹7 प्रति शेयर15-मई-202615-मई-2026
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेडडिविडेंड– ₹2 प्रति शेयर15-मई-202615-मई-2026
Source – NSE

यह भी पढ़ें: 1 महीने में पैसा डबल! 109% तक उछले इन चार कंपनियों के स्टॉक, एक के शेयर का भाव ₹20 से भी कम, रखें नजर

BSE पर कॉर्पोरेट एक्शन

कंपनी का नामएक्स डेटएक्शनरिकॉर्ड डेट
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड08 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.750009 मई 2026
पीएई लिमिटेड11 मई 2026अंतिम डिविडेंड – ₹0.200011 मई 2026
एप्टस फार्मा लिमिटेड12 मई 2026बोनस इश्यू 3:212 मई 2026
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड12 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹5.000012 मई 2026
एनआरबी बेयरिंग्स लिमिटेड13 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹2.250013 मई 2026
ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड14 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹2.000014 मई 2026
ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड15 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹2.500015 मई 2026
बायोजेन फार्माकेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड15 मई 2026बोनस इश्यू 1:615 मई 2026
देव लैबटेक वेंचर लिमिटेड15 मई 2026बोनस इश्यू 1:115 मई 2026
देव लैबटेक वेंचर लिमिटेड15 मई 2026स्टॉक स्प्लिट ₹10 से ₹515 मई 2026
एचबीजी होटल्स लिमिटेड15 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹0.150015 मई 2026
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड15 मई 2026अंतिम डिविडेंड – ₹2.000015 मई 2026
केननामेटल इंडिया लिमिटेड15 मई 2026अंतरिम डिविडेंड – ₹40.000015 मई 2026
Source – BSE

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.