ये कंपनी पहली बार अपने शेयरहोल्डर्स को देगी बोनस शेयर, Q3 में 33 फीसदी बढ़ा मुनाफा
वित्त वर्ष 25 में 9 महीने के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 739 करोड़ रुपये रहा, जो 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. आनंद राठी वेल्थ के सीईओ राकेश रावल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले एक साल के दौरान 1,785 नए ग्राहकों को जोड़ा है.
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने मकर संक्रांति से पहले अपने निवेशकों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. अपने तिमाही नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने ऐलान किया कि वह अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर का तोहफा देगी. खास बात यह है कि इसके लिए बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब यह हुआ कि रिकॉर्ड डेट पर रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए निवशकों को एक मुफ़्त शेयर मिलेंगे.
यह पहला मौका होगा, जब कपंनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी. बोनस इश्यू शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है और रिकॉर्ड डेट बाद में बताई जाएगी. खास बात यह है कि बोनस शेयर घोषित करने के लिए बोर्ड की बैठक से पहले पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी की उछाल दर्ज की गई थी.
साल 2021 में हुई लिस्टिंग
2021 में अपनी लिस्टिंग के बाद से ही आनंद राठी वेल्थ ने शेयरधारकों को डिविडेंड के रूप में प्रति शेयर 44 रुपये का भुगतान किया है. पिछले साल जून में, कंपनी ने इक्विटी शेयरों की बायबैक की घोषणा की थी, जहां उसने अपनी बकाया इक्विटी का लगभग 0.9 फीसदी 4,450 रुपये प्रति शेयर पर रीपरचेज किया था. हालांकि शेयर वर्तमान में उस स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन इसने 4,646 रुपये का उच्च स्तर बनाया है.
ये भी पढ़ें- JSW Cement के IPO को मिली SEBI की मंजूरी, बाजार में निवेशकों के लिए ये है ऑफर
निवशेकों की बंपर कमाई
आनंद राठी वेल्थ के शेयर ने अभी तक अपने निवेशकों की बंपर कमाई कराई है. दिसंबर 2021 में शेयर 550 रुपये प्रति शेयर के अपने इश्यू प्राइस से 9 फीसदी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुआ था. तब से, लिस्टिंग के तीन साल के भीतर शेयर अपने आईपीओ मूल्य से 7 गुना ऊपर है. सोमवार के बंद के अनुसार, आनंद राठी वेल्थ का कुल बाजार पूंजीकरण 16,650 करोड़ रुपये है. आनंद राठी वेल्थ के शेयर सोमवार को 3.2 फीसदी गिरकर 4,013 रुपये पर बंद हुए.
एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी
वहीं, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 77.3 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 58 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था. अगर कमाई की बात करें तो यह पिछले साल की समान अवधि के 187.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 244.2 करोड़ रुपये हो गई. यानी कमाई में 30 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है.
ये भी पढ़ें- आपके दिए टैक्स ने भर दिया सरकार का खजाना, 2025 शुरू होते ही कमा लिए इतने करोड़
Latest Stories
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर घटा, $5 अरब की गिरावट के बाद $721.02 अरब पर पहुंचा
Lab Grown Gold: पारे से सोना बनाने का दावा, क्या अब सस्ता होगा Gold? जानें पूरी कहानी
Infosys Q2 Results: मुनाफा 6.2% बढ़कर ₹7823 करोड़, हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड का ऐलान
