Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Bankatesh Kumar

वेंकटेश कुमार पिछले 11 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. राजस्थान पत्रिका, न्यूज18, इंडिया टुडे ग्रुप जैसी प्रमुख संस्थानों में अहम भूमिका में अपनी सेवाएं दे चुकें हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम, और कृषि से संबंधित खबरें लिखना और पढ़ना अच्छा लगता है. वेंकटेश फिलहाल Money9 में चीफ सब- एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं.

Read More
Bankatesh Kumar

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल से 1 मई तक कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, सौराष्ट्र, कच्छ, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल सकती है.

फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (FSII) ने पंजाब सरकार द्वारा हाइब्रिड धान पर लगाए गए प्रतिबंध को किसानों की आय पर सीधा आघात बताया है. संगठन के मुताबिक, इससे किसानों को प्रति एकड़ 8,000 से 10,000 रुपये तक का नुकसान हो सकता है. FSII ने वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर दावा किया कि हाइब्रिड धान उपज, पानी की बचत और मिलिंग रिकवरी के मामले में बेहतर है.

अक्षय तृतीया से पहले दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. सोना 1,050 रुपये बढ़कर 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,500 रुपये बढ़कर 1,02,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. इस साल अब तक सोने में 26 फीसदी की वृद्धि हुई है.

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बिल दिल्ली के 1,677 स्कूलों पर लागू होगा. द्वारका में एक निजी स्कूल की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों के विरोध और 'लाइब्रेरी अरेस्ट' जैसी घटनाओं के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है.

भारत सरकार ने गेहूं की बेहतर खरीद के बावजूद 2025 में निर्यात न करने का फैसला किया है. सरकार की प्राथमिकता भंडारण को मजबूत करने और राशन वितरण बहाल करने की है. अब तक 19.86 मिलियन टन गेहूं खरीदा जा चुका है. 2024-25 में उत्पादन रिकॉर्ड 115.43 मिलियन टन रहने का अनुमान है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 29 अप्रैल को हल्की बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी दी है. मध्य प्रदेश में अगले चार दिन बारिश, ओलावृष्टि और लू का अनुमान है. ग्वालियर-चंबल में दिन में तेज गर्मी और रात में बारिश हो सकती है. दिल्ली में 2 मई से हल्की बारिश से गर्मी में राहत मिलने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 4.2 लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें हर दिन 10,000 पंजीकरण हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत, खाद्य विभाग किसानों से संपर्क कर रहा है. गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, और 18001800150 पर समस्याएं रिपोर्ट की जा सकती हैं.

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी को भारतीय ऑटो सेक्टर में बेहतरीन योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. 94 वर्षीय ओसामु का निधन 25 दिसंबर 2024 को हुआ था. उन्होंने सुजुकी मोटर को वैश्विक पहचान दिलाई.

इस साल देश में गेहूं की रिकॉर्ड खरीद हो रही है, 15 मार्च से 23 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने 18.39 मिलियन टन गेहूं खरीदा, जो पिछले साल से 54 फीसदी ज्यादा है. पंजाब और हरियाणा सबसे बड़े योगदानकर्ता हैं. सरकार 2025-26 विपणन वर्ष में 31.2 मिलियन टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिससे कीमतों पर नियंत्रण और कल्याणकारी योजनाओं को समर्थन मिलेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की चेतावनी दी है. जम्मू में गर्मी बढ़ने की संभावना है. IMD ने बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और गुजरात में 1 मई तक गर्म और आर्द्र मौसम की भविष्यवाणी की है.