हर शेयर पर मिलेगा 17 रुपए का Dividend, अगर 29 अक्टूबर तक खरीद लिया ये स्टॉक!

Crisil Dividend Stock: क्रिसिल ने हर शेयर पर 17 रुपए के तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है जो फेस वैल्यू का 1700 फीसदी है. 29 अक्टूबर तक रिकॉर्ड पर मौजूद शेयरहोल्डर इसके लिए एलिजिबल हैं, डिविडेंड का पेमेंट कब तक आएगा? चलिए जानते हैं.

डिविडेंड शेयर Image Credit:

Dividend Share: क्रिसिल लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे क्योंकि कंपनी ने हाल ही में 1700 फीसदी डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी ने सितंबर 2026 में खत्म हुई तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 20.2 फीसदी की बढ़ोतरी की भी जानकारी दी है. क्रिसिल के शेयर की कीमत पिछले दो हफ्तों में लगभग 7 फीसदी और साल 2026 की शुरुआत से लगभग 9.17 फीसदी बढ़ा है.

कब तक मिल जाएगा डिविडेंड का पैसा?

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने 17 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है जो स्टॉक की फेस वैल्यू 1 रुपए प्रति शेयर का 1700 फीसदी है. क्रिसिल की BSE फाइलिंग के अनुसार, डिविडेंड का पेमेंट 17 नवंबर 2026 को या उससे पहले किया जाएगा. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 दिसंबर 2026 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए 1 रुपए फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 17 रुपए के तीसरे इंटरिम डिविडेंड के पेमेंट को भी मंजूरी दी है.

Crisil Dividend की रिकॉर्ड डेट क्या है?

बोर्ड ने पेमेंट के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए 29 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब है कि पेमेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए इन्वेस्टर्स के पास रिकॉर्ड डेट से पहले या 29 तारीख तक स्टॉक होना चाहिए.

कैसा रहा कंपनी के तिमाही नतीजे?

कंपनी ने 204.64 करोड़ का नेट प्रॉफिट की जानकारी दी है जो इसी तिमाही के प्रॉफिट से 5.9 फीसदी ज्यादा है. इस तिमाही के दौरान इसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 1095.16 करोड़ रहा जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही से 20.20 फीसदी ज्यादा है.

Crisil Share Price में कैसा रहा है ट्रेंड?

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 0.57 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद ये शेयर 4750.10 रुपए पर बंद हुआ है. पिछले पांच दिन में ये शेयर 5.73 फीसदी, 1 महीने में 5.09 फीसदी और पिछले 6 महीने में 10.68 फीसदी का रिटर्न दे चुका है लेकिन पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 5.59 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. एक साल पहले 27 अक्टूबर 2025 को इस कंपनी का शेयर 5031.30 रुपए पर था और आज 23 अक्टूबर 2026 को ये शेयर 4750.10 रुपए पर बंद हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- 1 साल में दे चुका 382% का रिटर्न, अब इस कंपनी ने किया हर 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर देने का ऐलान