HAL से इस डिफेंस कंपनी को मिला ऑर्डर, 17% तक शेयर में आई तेजी; आपकी नजर पड़ी क्या
डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी DCX Systems को Hindustan Aeronautics Ltd से 68.05 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयर में तेज उछाल देखा गया. कारोबार के दौरान स्टॉक इंट्रा डे में करीब 17 फीसदी तक चढ़ गया. कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और टेक्नोलॉजी विस्तार डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम में उसकी स्थिति को और मजबूत बना सकता है.
Defence Stock: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी DCX Systems के शेयरों में मजबूत तेजी देखने को मिली है. कंपनी को नया डिफेंस ऑर्डर मिलने और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की घोषणा के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 7.44 फीसदी तक उछल गया. कंपनी का कहना है कि नए ऑर्डर और टेक्नोलॉजी विस्तार से डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में उसकी स्थिति और मजबूत होगी.
इंट्रा डे में 17 फीसदी उछला शेयर
शुक्रवार को DCX Systems का शेयर करीब 7.44 फीसदी बढ़कर 190.98 रुपये पर पहुंच गया. इससे पहले यह 177.75 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान स्टॉक ने 208.49 रुपये का इंट्रा डे हाई भी छुआ, जो पिछले बंद स्तर से करीब 17 फीसदी ज्यादा था. कंपनी का 52 वीक हाई 363.75 रुपये और 52 वीक लो 153.60 रुपये रहा है.
68.05 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर
कंपनी ने बताया कि उसे करीब 68.05 करोड़ रुपये का खरीद ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर Hindustan Aeronautics Ltd की ओर से दिया गया है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी एयरबोर्न एप्लीकेशंस के लिए कस्टमाइज्ड एंटीना और पावर सप्लाई सिस्टम का निर्माण और सप्लाई करेगी. कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम में उसकी भूमिका को और मजबूत करेगा.
PCB मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रेनियल एडवांस्ड सिस्टम्स ने हाल ही में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है. इसके तहत बड़े आकार केप्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) असेंबली की नई क्षमता जोड़ी गई है. इस अपग्रेड के बाद कंपनी अब 55 इंच तक के बड़े PCB असेंबल और टेस्ट कर सकेगी, जिससे डिफेंस, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा.
कंपनी का बिजनेस और रणनीति
2011 में स्थापित DCX Systems भारत के डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में तेजी से उभरती कंपनी मानी जाती है. कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स, केबल एंड वायर हार्नेस असेंबली तथा PCB असेंबली के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है. बेंगलुरु के हाई टेक डिफेंस एंड एयरोस्पेस पार्क में स्थित कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है.
मजबूत ऑर्डर बुक
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2128 करोड़ रुपये है. बीते 1 महीने में इसके शेयर में लगभग 12.44 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है, जबकि 1 सप्ताह में यह करीब 14.44 फीसदी उछल चुका है. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक करीब 2582 करोड़ रुपये रही, जो आने वाले समय में कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है.
यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में बढ़ा तनाव! आखिर कितनी रफ्तार से चलते हैं तेल टैंकर, क्यों युद्ध के समय बढ़ जाता है इनपर खतरा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
