चुपचाप बाजार में पैसा बना रही ये 3 कर्जमुक्त कंपनियां, 15500% तक उछला शेयर

शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स निवेशकों के लिए बड़ी कमाई का मौका बनते हैं. पिछले तीन साल में कुछ कम-चर्चित कंपनियों ने 700% से लेकर 15000% से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि इन स्टॉक्स ने लगातार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ा दी है.

Debt Free Multibagger Return Image Credit: @AI/Money9live

Debt Free Multibagger Return: शेयर बाजार में अक्सर बड़े नामों की चर्चा होती है, लेकिन असली चौंकाने वाले रिटर्न कई बार उन कंपनियों से आते हैं जो सुर्खियों से दूर रहती हैं. पिछले तीन साल में कुछ ऐसे ही स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त कमाई कराई है. कुछ मामलों में 15,000% से भी ज्यादा मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस रिपोर्ट में ऐसे तीन मल्टीबैगर शेयरों के बारे में जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बना दिया.

GE Vernova T&D India

इस कंपनी का प्रदर्शन पिछले तीन साल में बेहद शानदार रहा है. शेयर की कीमत करीब ₹119 से बढ़कर ₹3822.20 तक पहुंच गई, यानी लगभग 3,043% की तेजी आई है. कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो है.

  • 1 साल का रिटर्न – 200% से अधिक
  • 3 साल का रिटर्न – 2900%
  • 5 साल का रिटर्न – 3000% से ज्यादा

City Pulse Multiventures

यह स्टॉक भी निवेशकों के लिए सोने की खान साबित हुआ है. तीन साल में शेयर ₹82 से बढ़कर ₹2279 पर पहुंच गया. यानी करीब 2679% का रिटर्न दिया है. निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी पर न के बराबर कर्ज है. इसलिए संकट की स्थिति में भी कंपनी के पास पर्याप्त मौके होंगे. अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी में पांच साल पहले एक लाख रुपये के शेयर खरीद कर होल्ड किया होता है आज उसकी वैल्यू 15 से 16 लाख रुपये हो गई होती.

  • 3 साल में: 2679% रिटर्न
  • 5 साल में: 15,522% से ज्यादा उछाल

इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

Multi Commodity Exchange of India (MCX)

कमोडिटी मार्केट की इस प्रमुख कंपनी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. तीन साल में शेयर लगभग ₹300 से बढ़कर ₹2443 तक पहुंच गया. करीब 703% की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि कंपनी 2021 में ही बाजार में लिस्ट हुई है. इसलिए पांच साल का रिटर्न नहीं देखा जा सकता है. कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है.

इन तीनों स्टॉक्स ने दिखाया है कि सही समय पर सही कंपनी में निवेश किया जाए तो मल्टीबैगर रिटर्न संभव है. चाहे कंपनी चर्चा में हो या नहीं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.