₹10 से कम के इस पेनी स्टॉक ने किया कमाल, 5 साल में ₹1 लाख बने ₹39 लाख, 3883% तक मल्टीबैगर रिटर्न, कर्ज जीरो

String Metaverse ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है. कंपनी के शेयर ने 3883 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया, जिससे एक लाख रुपये का निवेश करीब 39 लाख रुपये बन गया. खास बात यह है कि कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और Web3 और GameFi सेक्टर में तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है.

Multibagger Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक्स की जब भी चर्चा होती है, तो String Metaverse का नाम जरूर लिया जाएगा. कभी Bio Green Papers के नाम से पहचान रखने वाली यह कंपनी आज Web3 और GameFi सेक्टर में तेजी से उभरती हुई कंपनी बन चुकी है. पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने निवेशकों को 3883 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है, जिससे एक लाख रुपये का निवेश करीब 39 लाख रुपये में बदल गया. खास बात यह है कि कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसके शेयर इंडस्ट्री के मुकाबले अभी भी आकर्षक वैल्यूएशन पर मिल रहे हैं.

शेयर का हाल

String Metaverse के शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बीते एक महीने में स्टॉक ने 16 फीसदी की तक रिटर्न दिया है. एक साल में इसमें 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. तीन साल में स्टॉक 683 फीसदी उछला है. वहीं पांच साल में शेयर ने 3883.18 फीसदी तक रिटर्न दिया है. यानी अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसके पास 2026 में 38,83,180 रुपये का निवेश होगा. यानी एक लाख 5 साल में 39 लाख बन गए.

यह भी पढ़ें: 1 शेयर बन जाएंगे 10! कंपनी दे चुकी है 4000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न, रिकॉर्ड डेट नजदीक

कंपनी के फंडामेंटल्स

कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है.

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹1,075 करोड़
P/E अनुपात (TTM)13.38
P/B अनुपात4.22
इंडस्ट्री P/E18.91
डेट टू इक्विटी0.00
ROE24.55%
EPS (TTM)0.69
डिविडेंड यील्ड0.00%
बुक वैल्यू2.19
फेस वैल्यू1
Source – Groww

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

प्रमोटर्स के पास कंपनी की 78.5 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं रिटेल निवेशकों के पास 21.5 फीसदी हिस्सेदारी है.

Source – Trendlyne

क्या करती है कंपनी?

कंपनी पहले Bio Green Papers के नाम से जानी जाती थी, लेकिन String Metaverse के साथ विलय के बाद यह एक Web3 आधारित स्टार्टअप में बदल गई है. कंपनी GameFi इकोसिस्टम विकसित करने पर काम कर रही है, जिसमें फाइनेंस, गेमिंग और मेटावर्स को एक साथ जोड़ा जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा वर्चुअल प्लेटफॉर्म बनाना है, जहां दुनियाभर के लोग, खासकर लगभग 3 अरब गेमर्स, गेम खेलते हुए डिजिटल फाइनेंस और मेटावर्स सेवाओं का अनुभव कर सकें.

यह भी पढ़ें: पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.