डॉली खन्ना के इन दो स्टॉक्स पर रखें नजर, 953% तक उछल चुका है शेयर, क्या बनेंगे अगले मल्टीबैगर?
शेयर बाजार में बड़े निवेशकों की रणनीतियों पर नजर रखना रिटेल निवेशकों के लिए अहम माना जाता है. दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने मार्च तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए Chennai Petroleum, Sharda Cropchem और Rain Industries में हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन कंपनियों के प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति पर बाजार की खास नजर बनी हुई है.

Dolly Khanna’s Portfolio and Holdings: अगर आप शेयर बाजार में कारोबार करते हैं, तो आपने दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना का नाम जरूर सुना होगा. रिटेल निवेशक अक्सर बड़े निवेशकों जैसे Ashish Kacholia, Mukul Agarwal or Radhakishan Damani के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं कि उन्होंने अपने निवेश में क्या जोड़ा या घटाया है. इस रिपोर्ट में बाजार की जानी-मानी निवेशक Dolly Khanna के पोर्टफोलियो में शामिल कुछ कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई है. मार्च तिमाही में उन्होंने Chennai Petroleum और Rain Industries में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. एक ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है तो वहीं दूसरे ने निराश किया है. अब सवाल उठता है कि क्या डॉली खन्ना की बढ़ती दिलचस्पी से ये भी मल्टीबैकर बन सकता है?
डॉली खन्ना का पोर्टफोलियो (Dolly Khanna’s Portfolio and Holdings)
Trendlyne के आंकड़ों के अनुसार, डॉली खन्ना सार्वजनिक रूप से 9 कंपनियों में हिस्सेदारी रखती हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 494 करोड़ रुपये से अधिक है. मार्च तिमाही में उन्होंने Chennai Petroleum, Sharda Cropchem और Rain Industries में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.
Chennai Petroleum में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी
| तिमाही | कुल शेयर | होल्डिंग प्रतिशत |
|---|---|---|
| मार्च 2026 | 19,31,724 | 1.30% |
| मार्च 2025 | 16,18,520 | 1.09% |
शेयर का प्रदर्शन
21 अप्रैल को बाजार बंद होने तक Chennai Petroleum Corporation का शेयर 1022.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में इसमें 7% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है.
- 3 महीने: 21.42% की तेजी
- 6 महीने: 31.19% की तेजी
- 1 साल: 60.24% की तेजी
- 3 साल: 288.28% की तेजी
- 5 साल: 953.97% की तेजी
हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का राजस्व और मुनाफा दोनों घट रहे हैं. 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 59,381 करोड़ रुपये रहा, जो 2024 के 66,396 करोड़ रुपये से कम है. वहीं, मुनाफा 2025 में घटकर 214 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 2024 में यह 2,745 करोड़ रुपये था.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया के इस स्टॉक में भारी छूट, 65% सस्ता मिल रहा शेयर, 2255% तक दिया मल्टीबैगर रिटर्न
Rain Industries में डॉली खन्ना का निवेश
| तिमाही | कुल शेयर | होल्डिंग प्रतिशत (Percent Holding) |
|---|---|---|
| मार्च 2026 | 35,35,895 | 1.05% |
| मार्च 2022 | 34,30,925 | 1.02% |
| दिसंबर 2021 | 38,63,925 | 1.15% |
शेयर का प्रदर्शन
21 अप्रैल को बाजार बंद होने तक Rain Industries का शेयर 131.13 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में इसमें 2.5% से अधिक की तेजी देखी गई है.
- 3 महीने: 6.34% की गिरावट
- 6 महीने: 2.69% की तेजी
- 1 साल: 9.44% की तेजी
- 3 साल: 15.07% की गिरावट
- 5 साल: 18.32% की गिरावट
कंपनी मुनाफे के मोर्चे पर संघर्ष कर रही है. दिसंबर तिमाही में इसका मुनाफा 130 करोड़ रुपये से घटकर केवल 37.68 करोड़ रुपये रह गया है. कंपनी पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है, और इसका डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 1.3 के पार पहुंच गया है. यही कारण है कि शेयर में गिरावट का रुझान बना हुआ है.
निवेशक क्या करें? (Should You Invest in Chennai Petroleum & Rain Industries?)
कंपनी ने हाल के वर्षों में मजबूत रिटर्न दिए हैं, लेकिन रेवेन्यू और मुनाफे में गिरावट चिंता का विषय है. ऐसे में निवेश से पहले इन बातों पर ध्यान दें:
- कंपनी की भविष्य की ग्रोथ और मार्जिन सुधार की क्षमता
- रिफाइनिंग सेक्टर की मांग और क्रूड ऑयल प्राइस का असर
- कमाई (Earnings) में स्थिरता
यह भी पढ़ें: रेखा झुनझुनवाला–मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 76% सस्ता मिल रहा शेयर, क्या बन रहा निवेश का मौका?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.