रेखा झुनझुनवाला–मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 76% सस्ता मिल रहा शेयर, क्या बन रहा निवेश का मौका?

एनिमेशन सेक्टर की कंपनी Aptech का शेयर इन दिनों चर्चा में है. कभी 422.82 रुपये का उच्चतम स्तर छूने वाला यह स्टॉक अब करीब 76 फीसदी गिरकर 99 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें रेखा झुनझुनवाला और मधुसूदन केला की हिस्सेदारी है, जिससे निवेशकों की नजर इस पर टिक गई है.

Aptech Share Price Image Credit: Canva/ Money9live

Aptech Share Price : शेयर बाजार में एनिमेशन और ट्रेनिंग सेक्टर की कंपनी Aptech एक बार फिर चर्चा में है. कभी 422.82 रुपये का ऑल टाइम हाई छूने वाला यह स्टॉक अब अपने उच्चतम स्तर से करीब 76 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी में दिग्गज निवेशक Rekha Jhunjhunwala और Madhusudan Kela की हिस्सेदारी भी है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है.

कंपनी पर लगभग न के बराबर कर्ज है, जो इसे अनिश्चित बाजार परिस्थितियों में भी स्थिर बनाए रखता है. ऐसे में बड़ा सवाल है-क्या यह गिरावट निवेश का मौका है या अभी और इंतजार करना चाहिए?

Aptech Share Price: 76% नीचे, फिर भी तेजी के संकेत

सोमवार को करीब 8 फीसदी की तेजी के बाद Aptech का शेयर 99.45 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक हफ्ते में इसमें 18.89 फीसदी की उछाल देखने को मिली है. इसके बावजूद, यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई 422.82 रुपये से करीब 76 फीसदी नीचे है. यानी मौजूदा स्तर पर यह शेयर सस्ता मिल रहा है.

शेयर प्रोफाइल

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, Aptech में खरीदे 6.17 लाख नए शेयर, 78% सस्ता मिल रहा स्टॉक, डेट-फ्री है कंपनी

Big Investors Holding: क्यों खास है यह स्टॉक?

इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला और मधुसूदन केला जैसे बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी इसे खास बनाती है. आमतौर पर ऐसे निवेशक मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में ही निवेश करते हैं, जिससे रिटेल निवेशकों का भरोसा बढ़ता है.

तिमाहीनिवेशक का नामकुल शेयरहोल्डिंग (%)
मार्च 2026Rekha Jhunjhunwala12,198,37621.03%
दिसंबर 2025Rekha Jhunjhunwala12,198,37621.03%
सितंबर 2025Rekha Jhunjhunwala12,198,37621.03%
Source – Trendlyne
तिमाहीनिवेशक का नामकुल शेयरहोल्डिंग (%)
मार्च 2026Madhusudan Murlidhar Kela617,0001.06%
Source – Trendlyne

Aptech Financials: कैसी है कंपनी की सेहत?

तिमाही (Quarter)रेवेन्यू (₹ करोड़)प्रॉफिट (₹ करोड़)
दिसंबर 20241153.58
मार्च 20251224.94
जून 20251256.73
सितंबर 20251396.46
दिसंबर 20251408.56
Source – Groww

निवेशक क्या करे? (Should You Invest in Aptech Share?)

Aptech के फंडामेंटल्स मजबूत हैं और कर्ज भी लगभग नहीं है. साथ ही कंपनी की वित्तीय सेहत भी मजबूत होती नजर आ रही है. ऐसे में निवेश से पहले इन बातों पर ध्यान दें:

  • कंपनी का ग्रोथ प्लान
  • भविष्य की कमाई (Earnings visibility)
  • सेक्टर की डिमांड

यह स्टॉक वैल्यू बाय लग सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से पहले पूरी रिसर्च जरूरी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.