मधुसूदन केला का नया दांव, Aptech में खरीदे 6.17 लाख नए शेयर, 78% सस्ता मिल रहा स्टॉक, डेट-फ्री है कंपनी

मशहूर निवेशक मधुसूदन केला का नया दांव Aptech पर चर्चा में है. कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 78% नीचे हैं, जिससे वैल्यू निवेश का अवसर बनता है. साथ ही कंपनी लगभग डेट-फ्री है और वित्तीय आंकड़े भी लगातार राजस्व व मुनाफे में बढ़त दिखाते हैं, जो भविष्य में संभावित ग्रोथ की ओर संकेत करते हैं.

Madhusudan Kela Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Madhusudan Kela Stocks: मशहूर निवेशक मधुसूदन केला एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार उनका दांव है Aptech पर. उन्होंने कंपनी में 6.17 लाख नए शेयर खरीदे हैं, जो इस बात का संकेत देता है कि वे इस स्टॉक में मजबूत संभावनाएं देख रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि Aptech का शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 78% नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे यह वैल्यू निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकता है. साथ ही, कंपनी लगभग डेट-फ्री है, जो इसकी फाइनेंशियल स्थिति को और मजबूत बनाता है. ऐसे में सवाल उठता है. क्या यह स्टॉक आने वाले समय में बड़ा रिटर्न दे सकता है?

मधुसूदन केला ने लगाया दांव

Trendlyne के डेटा के अनुसार, चर्चित निवेशक मधुसूदन केला ने हाल ही में मार्च 2026 तिमाही में इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. उन्होंने कंपनी में 1.06 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है. उनके पास कुल कंपनी के 6,17,000 शेयर हैं.

शेयर प्रोफाइल-परफॉर्मेंस

Source – Groww

यह भी पढ़ें: विजय केडिया-मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 63% सस्ता मिल रहा शेयर, FIIs घटा रहे हिस्सेदारी

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरमान
मार्केट कैप (Market Cap)₹536 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)20.07
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)2.25
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)21.62
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.06
आरओई (ROE)9.13%
ईपीएस (EPS – TTM)4.60
डिविडेंड (Dividend Yield)4.87%
बुक वैल्यू (Book Value)41.00
फेस वैल्यू (Face Value)10

कंपनी की वित्तीय सेहत

अवधिरेवेन्युमुनाफा
Dec ’24115 करोड़3.58 करोड़
Mar ’25122 करोड़4.94 करोड़
Jun ’25125 करोड़6.73 करोड़
Sep ’25139 करोड़6.46 करोड़
Dec ’25140 करोड़8.56 करोड़

यह भी पढ़ें: गाड़ियां बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, 362% उछला शेयर, EV ने जगाई नई उम्मीद, तिमाही नतीजे मजबूत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.