गाड़ियां बनाने वाली इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, 362% उछला शेयर, EV ने जगाई नई उम्मीद, तिमाही नतीजे मजबूत

भारत का ऑटो सेक्टर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. बढ़ती मांग, युवा आबादी और मिडिल क्लास की आय में इजाफे से कंपनियों को बड़ा फायदा मिल रहा है. EV सेगमेंट नई उम्मीद बनकर उभरा है. UNO Minda, Eicher Motors और Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों के ताजा नतीजे इस ग्रोथ की मजबूत कहानी बयां करते हैं.

Auto & Auto Ancillary Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Auto & Auto Ancillary Stocks : भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. बढ़ती मिडिल क्लास इनकम और युवा आबादी की वजह से वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार का लक्ष्य 2026 तक वाहन निर्यात को 5 गुना बढ़ाने का है, जबकि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में भी बड़े निवेश और रोजगार के अवसर बन रहे हैं. इसी बीच ऑटो कंपनियों के ताजा नतीजे सेक्टर की मजबूती और बदलते रुझान को दिखाते हैं. इसलिए इस रिपोर्ट में UNO Minda, Eicher Motors और Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों के बारे में बताया गया है.

UNO Minda

UNO Minda Ltd ने हालिया तिमाही में बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की है. कंपनी की बिक्री Q2FY26 के 4,827 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3FY26 में 5,022 करोड़ रुपये हो गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हल्का बढ़कर 554 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 300 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 323 करोड़ रुपये था. शेयर की कीमत भी मामूली गिरावट के साथ 1,097.80 रुपये पर बंद हुई. इसके बावजूद कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स और नई टेक्नोलॉजी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

कितनी रिटर्न दिया?

  • 1 साल – 25.46%
  • 3 साल – 112.24%
  • 5 साल – 362.18%

Eicher Motors

Eicher Motors Ltd ने इस तिमाही में मिला जुला प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी की बिक्री Q2FY26 के 6,523 करोड़ रुपये से थोड़ी घटकर 6,451 करोड़ रुपये रही. इसके बावजूद कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर 1,557 करोड़ रुपये हो गया और नेट प्रॉफिट भी बढ़कर 1,421 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के शेयर में भी तेजी दिखी और यह 7,189.50 रुपये पर बंद हुआ. रॉयल एनफील्ड ब्रांड की मजबूत मांग कंपनी को सहारा दे रही है.

कितनी रिटर्न दिया?

  • 1 साल – 26.23%
  • 3 साल – 120.27%
  • 5 साल – 202.72%

Mahindra & Mahindra

Mahindra & Mahindra Ltd ने शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी की बिक्री Q2FY26 के 46,781 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3FY26 में 52,958 करोड़ रुपये हो गई. साथ ही, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8,940 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,160 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 3,964 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,021 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, शेयर कीमत में हल्की गिरावट आई और यह 3,200.20 रुपये पर बंद हुआ.

कितनी रिटर्न दिया?

  • 1 साल – 18.53%
  • 3 साल – 165.65%
  • 5 साल – 307.62%

भारत का ऑटो सेक्टर आने वाले समय में EV और एक्सपोर्ट्स के दम पर और तेजी से बढ़ सकता है, जिससे कंपनियों के लिए नए मौके खुलेंगे.

यह भी पढ़ें: विजय केडिया-मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 63% सस्ता मिल रहा शेयर, FIIs घटा रहे हिस्सेदारी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.