विजय केडिया-मधुसूदन केला के इस स्टॉक में भारी छूट, 63% सस्ता मिल रहा शेयर, FIIs घटा रहे हिस्सेदारी
शेयर बाजार में गिरावट अक्सर निवेशकों के लिए चिंता और अवसर दोनों लेकर आती है. Repro India इसका ताजा उदाहरण है, जिसके शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 63 फीसदी नीचे आ चुके हैं. इसके बावजूद, दिग्गज निवेशकों की मौजूदगी इस स्टॉक को चर्चा में बनाए हुए है और निवेशकों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं.
Vijay Kedia Stock: जब बाजार में किसी स्टॉक में गिरावट का दौर चलता है, तो दो तरह की स्थितियाँ बन सकती हैं. पहली, जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होते हैं, उनमें घबराहट या चिंता हावी हो जाती है. दूसरी स्थिति यह हो सकती है कि जब स्टॉक टूटता है, तो नए निवेशक कम कीमत पर शेयर खरीदने का अवसर देखते हैं. बाजार में एक ऐसी ही कंपनी है, जिसका नाम है Repro India. इस कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 63 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस कंपनी में विजय केडिया और मधुसूदन केला जैसे दिग्गज निवेशकों का भी दांव लगा है.
शेयर का क्या है हाल?
- Repro India शेयर (शुक्रवार) – 1%+ गिरावट
- एक महीना – 2.28% गिरावट
- 6 महीने – 32% गिरावट
- 1 साल – 23% गिरावट
- ऑल टाइम हाई (₹980) से – 63% नीचे
- CMP – ₹357.70
शेयर होल्डिंग पैटर्न
- प्रमोटर्स – 46.71%
- FII – 9.06%
- रिटेल – 44.13%
दिग्गजों का भी लगा है दांव
मार्च तिमाही तक दिग्गज निवेशक विजय केडिया और मधुसूदन केला का भी इस कंपनी में दांव लगा हुआ है.
- Vijay Kedia – 6.32% (9,06,491 शेयर)
- Madhusudan Kela – 3.31% (4,75,000 शेयर)
क्या करती है कंपनी?
- कंपनी किताबों को डिजिटल रूप में बेचती है.
- यह print-on-demand मॉडल पर काम करती है, यानी किताब तभी छापी जाती है जब कोई उसे ऑनलाइन खरीदता है.
- कंपनी पब्लिशर्स को पूरी सुविधा देती है. किताब छापना, ऑनलाइन बेचना, पाठकों तक पहुंचाना और रॉयल्टी देना.
- यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी किताब कभी “out of print” न हो, यानी हर किताब हमेशा उपलब्ध रहे.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे ₹14.1 करोड़ के नए शेयर, इस ऑटो कंपनी पर दांव, एंट्री से रॉकेट हुआ स्टॉक, एक हफ्ते में 19% भागा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरा, 94.50 पर बंद, कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाया दबाव
कमाई का मौका! इन 3 स्टॉक में एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह, जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
UltraTech के Ultravolt ने बिगड़ा खेल, वायर-कैबल शेयरों में आया भूचाल, 2 दिन में ₹21,500 करोड़ साफ
