मेटल शेयरों में आएगा बूम? EMKAY ने इन स्टॉक्स पर लगाया दांव, जानिए कहां मिलेगा तगड़ा रिटर्न?

EMKAY ने Jindal Steel and Power को Add से अपग्रेड कर BUY कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,400 रुपये कर दिया है, जो पहले 1,125 रुपये था. यह अपग्रेड बेहतर कीमतों के माहौल और कंपनी के अंगुल प्लांट में कैपेसिटी विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

इन मेटल स्टॉक्स में मिल सकता है जोरदार रिटर्न! Image Credit: Canva

इन दिनों शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच ब्रोकरेज हाउस Emkay Global Financial Services ने Metals & Mining सेक्टर पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सेक्टर को लेकर न्यूट्रल से पॉजिटिव रुख अपनाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक Ferrous कंपनियों के लिए चौथी तिमाही काफी मजबूत रहने की उम्मीद है. HRC और रीबार कीमतों में करीब 14 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की तिमाही आधार पर बढ़त से रियलाइजेशन बेहतर होगा. हालांकि, कोकिंग कोल की बढ़ती लागत से मार्जिन पर थोड़ा दबाव रह सकता है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस सेगमेंट में Jindal Steel and Power और SAIL बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

Non-Ferrous में भी दिखेगी मजबूती

Non-Ferrous कंपनियों में एल्युमिनियम और सिल्वर की कीमतों में तेजी और रुपये में कमजोरी का फायदा मिलेगा. इससे इस सेगमेंट की कंपनियों के नतीजे बेहतर रहने की संभावना है. इस कैटेगरी में Vedanta Limited और Hindalco Industries को फायदा मिल सकता है.

Mining सेक्टर रहेगा मिक्स्ड

Mining सेक्टर को लेकर रिपोर्ट में मिक्स्ड आउटलुक दिया गया है. जहां Coal India में मजबूती देखने को मिल सकती है, वहीं Gravita India पर शॉर्ट टर्म में दबाव रह सकता है.

किन स्टॉक्स में मौका?

सेक्टरस्टॉकरेटिंगCMP (रुपये)टारगेट प्राइस (रुपये)
FerrousTATABUY204.2230.0
JSTLADD1,194.31,300.0
JINDALSTBUY1,212.41,400.0
SAILBUY164.4200.0
Non-FerrousHNDLBUY951.81,100.0
VEDLBUY721.4900.0
NACLREDUCE400.1410.0
MiningCOALADD449.3475.0
RecyclingGRAVBUY1,497.92,400.0
Graphite ElectrodeGRILBUY643.1750.0
HEGBUY564.8750.0
सोर्स-Emkay रिपोर्ट

ब्रोकरेज की बड़ी कॉल: Jindal Steel अपग्रेड

EMKAY ने Jindal Steel and Power को Add से अपग्रेड कर BUY कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,400 रुपये कर दिया है, जो पहले 1,125 रुपये था. यह अपग्रेड बेहतर कीमतों के माहौल और कंपनी के अंगुल प्लांट में कैपेसिटी विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

NACL पर रेटिंग डाउनग्रेड

वहीं NACL Industries को BUY से घटाकर REDUCE कर दिया गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन में स्टॉक की ज्यादातर ग्रोथ पहले ही शामिल हो चुकी है. हालांकि इसका टारगेट प्राइस हल्का बढ़ाकर 410 रुपये कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.