भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
बाजार की गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाली कर्ज मुक्त कंपनियों में निवेश के मौके बनते हैं. Shilchar Technologies, Shanthi Gears और Jyoti Resins जैसी कंपनियां मजबूत बैलेंस शीट, अच्छा रिटर्न और लगातार ग्रोथ के साथ लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती हैं.
शेयर बाजार में हाल की गिरावट के बीच कई मजबूत और कर्ज मुक्त कंपनियां अपने 52 हफ्ते के हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं. पावर इक्विपमेंट, इंडस्ट्रियल मशीनरी जैसे सेक्टर की ये कंपनियां मजबूत बैलेंस शीट, अच्छा मुनाफा और बेहतर रिटर्न रेशियो के साथ लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक मौके दे रही हैं. इन कंपनियों ने पिछले कई सालों में लगातार मुनाफा बढ़ाया है और अब करेक्शन के चलते बेहतर वैल्यूएशन पर उपलब्ध हैं, जिससे इनमें लंबी अवधि में अच्छा कंपाउंडिंग रिटर्न मिलने की संभावना बनती है.
Shilchar Technologies Ltd
Shilchar Technologies Ltd एक इंडस्ट्रियल कंपनी है जो पावर, डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम ट्रांसफॉर्मर बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल यूटिलिटी, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है.
इस कंपनी का शेयर करीब 4,325 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो अपने 52 हफ्ते के हाई 6,125 रुपये से लगभग 29 प्रतिशत नीचे है. कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका डेब्ट टू इक्विटी 0 है. साथ ही ROCE 71.3 प्रतिशत और ROE 52.9 प्रतिशत जैसे मजबूत रिटर्न रेशियो इसे खास बनाते हैं. मुनाफे की बात करें तो पिछले 10 साल में 38 प्रतिशत, 5 साल में 151 प्रतिशत और 3 साल में 119 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है.
Shanthi Gears Ltd
Shanthi Gears Ltd, Murugappa Group की कंपनी है और इंडस्ट्रियल गियर्स, गियरबॉक्स और मोटर सॉल्यूशंस बनाने में लीडिंग प्लेयर है. कंपनी स्टील, सीमेंट, पावर और माइनिंग जैसे सेक्टरों को सर्विस देती है.
इस कंपनी का शेयर लगभग 460 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो अपने 52 हफ्ते के हाई 620.70 रुपये से करीब 26 प्रतिशत नीचे है. यह कंपनी भी पूरी तरह कर्ज मुक्त है. इसका ROCE 34.9 प्रतिशत और ROE 25.6 प्रतिशत है. मुनाफे में भी स्थिर ग्रोथ दिखी है, जहां 10 साल में 27 प्रतिशत और 5 व 3 साल में 31 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है.
Jyoti Resins and Adhesives Ltd
Jyoti Resins and Adhesives Ltd एक केमिकल कंपनी है जो सिंथेटिक रेजिन एडहेसिव बनाती है. इसका Euro 7000 ब्रांड भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है और कंपनी का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है.
इसके शेयर 860 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे हैं, जो अपने 52 हफ्ते के हाई 1,570 रुपये से करीब 45 प्रतिशत नीचे है. यह कंपनी भी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका ROCE 50 प्रतिशत और ROE 37.4 प्रतिशत है. मुनाफे की ग्रोथ काफी मजबूत रही है, जहां 10 साल में 80 प्रतिशत, 5 साल में 56 प्रतिशत और 3 साल में 59 प्रतिशत की कंपाउंड ग्रोथ देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 3 पैकेजिंग कंपनियों पर रखें नजर, 492% तक उछला शेयर, 2029 तक ₹12.5 लाख करोड़ की होगी इंडस्ट्री
मेटल शेयरों में आएगा बूम? EMKAY ने इन स्टॉक्स पर लगाया दांव, जानिए कहां मिलेगा तगड़ा रिटर्न?
सीजफायर टूटने के डर से मार्केट में हलचल! सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूटे, जानें और किन 5 कारणों से गिरा बाजार
