नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
अमेरिका की कंपनी CrudeChem Technologies (CCT) के सफल अधिग्रहण के बाद Fineotex ने अपनी ग्रोथ रणनीति को और तेज कर दिया है. कंपनी मैनेजमेंट का लक्ष्य है कि CCT वर्ष 2028 से पहले 200 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल कर ले. साथ ही, कंपनी ने अगले 3 से 4 वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

Ashish Kacholia Stock : बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच भी Fineotex Chemical (FCL) का शेयर चर्चा में रहा. कंपनी का शेयर 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ करीब 36.65 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि, पिछले 6 महीनों में भी शेयर ने 52.50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. सबसे अहम बात ये है कि कंपनी पर लगभग जीरो कर्ज है.
3,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य
अमेरिका की कंपनी CrudeChem Technologies (CCT) के सफल अधिग्रहण के बाद Fineotex ने अपनी ग्रोथ रणनीति को और तेज कर दिया है. कंपनी मैनेजमेंट का लक्ष्य है कि CCT वर्ष 2028 से पहले 200 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल कर ले. साथ ही, कंपनी ने अगले 3 से 4 वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा, कंपनी अपना ब्लेंडेड EBITDA मार्जिन मौजूदा करीब 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 से 20 प्रतिशत तक ले जाना चाहती है.
हाई ग्रोथ सेगमेंट में विस्तार
Fineotex के पास फिलहाल CrudeChem Technologies में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता दोगुनी करने की तैयारी कर रही है. जनवरी 2028 में कंपनी अतिरिक्त 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की योजना पर भी काम कर रही है, जिसके बाद उसकी हिस्सेदारी बढ़कर करीब 79-80 प्रतिशत हो जाएगी.
कंपनी ऑयल एंड गैस केमिकल्स के अलावा वाटर ट्रीटमेंट केमिकल्स, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर केमिकल्स जैसे नए क्षेत्रों में भी अवसर तलाश रही है. इसके साथ ही, कंपनी उत्तरी अमेरिका, ओमान और यूएई में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. अंबरनाथ स्थित नया प्लांट घरेलू टेक्सटाइल स्पेशलिटी केमिकल कारोबार को मजबूती देगा.
आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी
मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास Fineotex Chemical में 2.58 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
कंपनी का आउटलुक
कंपनी का लक्ष्य अगले 3-4 वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल करना है. साथ ही, EBITDA मार्जिन को 18-20 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है. CCT के लिए 2028 से पहले 200 मिलियन डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य रखा गया है. कंपनी को उम्मीद है कि क्षमता विस्तार और ऑयल एंड गैस, टेक्सटाइल स्पेशलिटी केमिकल्स समेत अन्य हाई ग्रोथ कारोबार इसके विकास को रफ्तार देंगे.
कंपनी के बारे में
Fineotex Chemical Ltd एक स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी है, जो टेक्सटाइल, ऑयल एंड गैस, कंस्ट्रक्शन, वाटर ट्रीटमेंट और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के लिए केमिकल्स बनाती है. कंपनी ने रणनीतिक अधिग्रहणों के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई है और कई देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है.
इसे भी पढ़ें- इस कर्ज मुक्त स्टॉक का धमाका! 7 दिनों में 39% चढ़े शेयर, प्रमोटरों ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.