52-Week Low के करीब ये 4 स्टॉक्स, फंडामेंटल बेहद मजबूत; क्या आपकी वॉचलिस्ट में हैं शामिल?
शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कई मजबूत कंपनियों के शेयर 52 वीक लो के करीब पहुंच गए हैं, जबकि उनके कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन में कोई बड़ी कमजोरी नहीं आई है. Abbott India, Jyothy Labs, Havells India और Oriana Power जैसी कंपनियां मजबूत ROE, ROCE और कम Debt-to-Equity Ratio के कारण निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं.

Fundamentally Strong Stocks: शेयर मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कई मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्तें के निचल स्तर के करीब पहुंच गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन कंपनियों के कारोबार, कमाई या वित्तीय प्रदर्शन में कोई बड़ी कमजोरी नहीं आई है. बाजार की कमजोरी के कारण इन शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों की नजर अब ऐसे फंडामेंटली मजबूत स्टॉक पर टिक गई है. इन कंपनियों की मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर रिजर्न रेशियो और कम कर्ज इन्हें निवेशकों की वॉचलिस्ट के लिए सही बना रहे हैं.
Abbott India Ltd
हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल सेक्टर की प्रमुख कंपनी Abbott India ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं, डायग्नोस्टिक्स और न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स के कारोबार में है. कंपनी महिलाओं के हेल्थ, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और मेटाबॉलिक बीमारियों जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस करती है. करीब 53,765 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर लगभग 25260 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो अपने 52 वीक लो से केवल 0.44% ऊपर है.
- ROE: 32.5%
- ROCE: 44.9%
- Debt-to-Equity: 0.04
Jyothy Labs Ltd
FMCG सेक्टर की यह कंपनी डिटर्जेंट, घरेलू सफाई प्रोडक्ट, साबुन और मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी की ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में मजबूत पहुंच है. करीब 7,062 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 192 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो अपने 52 वीक लो से केवल 0.37% ऊपर है.
- ROE: 20.97%
- ROCE: 28.7%
- Debt-to-Equity: 0.03
Havells India Ltd
Havells India इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चिरिंग कंपनी है. कंपनी स्विच, केबल, पंखे, लाइटिंग और डोमेस्टिक इक्विपमेंट के क्षेत्र में मजबूत ब्रांड पहचान रखती है. करीब 72542 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1146 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो 52 वीक लो से केवल 1.99% ऊपर है.
- ROE: 17.88%
- ROCE: 24.9%
- Debt-to-Equity: 0.03
यह भी पढ़ें- Adani Ports को मिली बड़ी ग्लोबल पार्टनरशिप, MSC खरीदेगी Vizhinjam Port में 49% हिस्सेदारी, शेयर चढ़े
Oriana Power Ltd
Oriana Power रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी है, जो Solar EPC और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट पर काम करती है. कंपनी भारत में तेजी से बढ़ते सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. करीब 3167 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1590 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो अपने 52 वीक लो से लगभग 6% ऊपर है.
- ROE: 33.%
- ROCE: 39.6%
- Debt-to-Equity: 0.67
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.