Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 10 ग्राम पर 830 रुपये की तेजी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. MCX पर 24 कैरेट सोना 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 224800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर दोनों में मजबूती देखने को मिली.

सोने और चांदी की कीमतों में सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. Image Credit: Money9 Live

Gold Price Today: सोमवार को सोना और चांदी दोनों कीमती मेंटल के दाम में उछाल देखने को मिला . 24 कैरेट सोना 830 रुपये महंगा होकर 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी में 1,930 रुपये की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 2,24,800 रुपये प्रति किलो हो गया है. घरेलू वायदा बाजार, MCX के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का असर देखने को मिल रहा है.

सोने की कीमत में 830 रुपये का उछाल

भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 14,461 रुपये प्रति ग्राम और 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. एक किलो सोने की कीमत 1.44 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. सोने की कीमत में 0.58 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. इससे ज्वेलरी खरीदने वालों की लागत बढ़ सकती है.

चांदी भी हुई महंगी

चांदी की कीमत में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. 999 फाइन चांदी का भाव 225 रुपये प्रति ग्राम और 2,24,800 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. चांदी में 1,930 रुपये यानी 0.87 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की खरीदारी से चांदी को भी सपोर्ट मिला है.

MCX पर भी तेजी जारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना 794 रुपये की तेजी के साथ 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 2,096 रुपये चढ़कर 2,24,234 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. घरेलू वायदा बाजार में भी दोनों मेटल्स में मजबूती बनी हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी मिला साथ

अमेरिकी कॉमेक्स बाजार में सोना 20.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,091.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 0.76 डॉलर चढ़कर 59.67 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है. ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं नंदन नीलेकणि, जिन्हें PM मोदी ने दिया परीक्षा में सुधार लाने का जिम्मा? आधार से लेकर FASTag बनाने में रही अहम भूमिका

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई में इसका भाव 1,44,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 144320 रुपये है. वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट 144950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

शहर24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
नई दिल्ली₹1,44,260
मुंबई₹1,44,510
कोलकाता₹1,44,320
चेन्नई₹1,44,950