Gujarat Energy, Tata Steel से Hindalco Industries तक, ये शेयर्स दे सकते हैं 43% तक का बंपर रिटर्न!
कौन सा स्टॉक खरीदें और कौन सा नहीं, इस बात की सही समझ होना बेहद जरूरी है. बिना रिसर्च किए अगर गलत स्टॉक पर पैसे लगाए तो नुकसान भी हो सकता है, लेकिन अब हाल ही में ब्रोकरेज फर्म ने Nomura ने रिसर्च कर तीन स्टॉक्स पर बाय रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट भी बताए हैं.

Japanese ब्रोकरेज फर्म Nomura ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में मेटल और एनर्जी सेक्टर में कुछ स्टॉक्स पर Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इन तीन स्टॉक्स में 14 फीसदी से 43 फीसदी तक की बढ़त का संकेत दिया है. ब्रोकरेज के हिसाब से Tata Steel, Hindalco Industries और Gujarat Energy में से किस शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त की उम्मीद है, चलिए जानते हैं.
Tata Steel Share Target Price
नोमुरा ने टाटा स्टील पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 210 रुपए है. इसका मतलब है कि सोमवार के क्लोजिंग प्राइस 184.85 रुपए से 14 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को 240 रुपए से कम कर दिया और ऐसा FY28 और FY29 में यूरोपियन बिजनेस के लिए कम EBITDA की उम्मीदों के कारण हुआ है, इसके अलावा प्रोजेक्ट में देरी और वेस्ट एशिया संकट से कम यूटिलाइजेशन और ज्यादा लागत को दिखाता है.
नोमुरा ने कहा, हमने FY28/FY29 EBITDA में 7 फीसदी की कटौती कर इसे INR408bn/ INR461bn (40,800 करोड़/46,100 करोड़) कर दिया है. भारत के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, जैसे-जैसे हम FY30 के करीब आ रहे हैं, हम FY30F तक आयरन ओर माइंस के नुकसान को ध्यान में रखते हुए अपने इंडिया वन ईयर-फॉरवर्ड EV/EBITDA मल्टीपल को 8x से घटाकर 7x कर रहे हैं. नियर-टर्म EBITDA में आयरन ओर की ज्यादा बिक्री भी शामिल है, जो स्टील वॉल्यूम की तुलना में कम मार्जिन बढ़ाने वाली है.
Hindalco Industries Share Target Price
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, नोमुरा ने Hindalco इंडस्ट्रीज शेयर पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1100 रुपए है. इसका मतलब है कि सोमवार के 960 रुपए के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 15 फीसदी बढ़त की उम्मीद है. FY27 के आखिरी क्वार्टर में रिकवरी हो सकती है. नोमुरा के अनुसार, Hindalco ने इस साल भारत में 12000 करोड़ से 13000 करोड़ के कैपेक्स की घोषणा की है.
Gujarat Energy Share Target Price
नोमुरा ने गुजरात एनर्जी पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 325 रुपए है. इसका मतलब है कि सोमवार के 227.70 रुपए के क्लोजिंग प्राइस से 43 फीसदी बढ़त की उम्मीद है. पिछले तीन महीनों में स्टॉक में लगभग 21 फीसदी की गिरावट के बावजूद, नोमुरा कंपनी को गैस ट्रेडिंग बिजनेस की वजह से पसंद करता है. ब्रोकरेज ने कहा कि गुजरात एनर्जी एक डीप वैल्यू बाय बनी हुई है, लेकिन शॉर्ट-टर्म अर्निंग्स में दिक्कतें बनी रह सकती हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार होगा ‘रॉकेट’, CLSA, HSBC और Citigroup ने Nifty-Bank Nifty को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी!