दिवाली पर शेयर बाजार में लगाएं पैसा या रहें कैश? विजय केडिया ने बताया कहां है कमाई का मौका
दिवाली के बाद शेयर बाजार में निवेश को लेकर आपके मन में भी कई सवाल होंगे. क्या बाजार में तेजी का नया दौर शुरू होने वाला है या मौजूदा स्तरों पर पैसा लगाने में जोखिम है? क्या अभी शेयर खरीदने का मौका है या कैश लेकर इंतजार करना बेहतर होगा? सोना-चांदी, FD और रियल एस्टेट के मुकाबले शेयर बाजार में कहां ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद है? Smallcap, Midcap और Largecap में अगली दिवाली तक किसमें कमाई का बेहतर मौका बन सकता है? Money9 के खास इंटरव्यू में दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने बाजार की चाल, निवेश के अवसरों और जोखिमों पर अपनी राय रखी है. जानिए उनके मुताबिक निवेशकों को इस समय क्या रणनीति अपनानी चाहिए.