‘चाइनीज डिफेंडर’ बनाकर कानूनी पचड़े में फंसी BYD! JLR ने लगाया डिजाइन चोरी का आरोप
JLR ने डिजाइन की नकल के आरोप में EV बनाने वाली कंपनी BYD के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. आरोप है कि BYD Ti 7 का डिजाइन Land Rover Defender जैसा है. इस मामले में बीवाईडी के दफ्तरों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं.
Highlights
- जेएलआर ने बीवाईडी पर लगाया आरोप.
- डिजाइन चुराने के मामले में हुई छापेमारी.
- नीदरलैंड्स कोर्ट में होनी है सुनवाई.
BYD Defender Design: दो ऑटो कंपनियों के बीच डिजाइन की नकल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी BYD कानूनी पचड़े में पड़ती दिख रही है. दरअसल, ब्रिटिश लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी JLR ने BYD पर आरोप लगाया है कि कंपनी की SUV Ti 7 का डिजाइन Defender जैसा है और ये कंपनी के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन है. इस मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि BYD के दो ऑफिस पर छापेमारी कर डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं.
द गार्जियन के अनुसार, इस साल अगस्त में कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारियों ने जगुआर लैंड रोवर के साथ चल रहे कानूनी झगड़े के तहत नीदरलैंड्स के शिडैम और हॉफडॉर्प में BYD के ऑफिस की तलाशी ली. अधिकारियों ने कंपनी के ऑफिस से डिजिटल रिकॉर्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी जब्त किया है.
Jaguar Land Rover को है इस बात का शक
जैगुआर लैंड रोवर को इस बात का शक है कि BYD ने डिफेंडर को पहले तो डिस्मेंटल किया है और फिर एसयूवी को खोलकर डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियों को स्टडी किया. बीवाईडी ने फिर इस जानकारी का इस्तेमाल रिवर्स इंजीनियरिंग के लिए किया और Ti 7 SUV को तैयार किया. एक बात यहां गौर करने वाली है वह यह है कि जैगुआर लैंड रोवर की ओर से अभी केवल बीवाईडी पर आरोप लगाया गया है लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि वाकई BYD ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन किया है या फिर नहीं.
11 नवंबर को सुनवाई
द टाइम्स के मुताबिक, बुधवार, 11 नवंबर को नीदरलैंड्स के हेग की एक कोर्ट में शुरुआती सुनवाई होनी है. यह सुनवाई कानूनी प्रक्रिया का शुरुआती स्टेज है, इसका मतलब यह नहीं है कि BYD के खिलाफ आरोप पहले ही साबित हो चुके हैं. दोनों कंपनियों ने इस मामले पर पब्लिकली कमेंट करने से मना कर दिया है. JLR ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई पर कमेंट नहीं करती है, BYD UK के एक स्पोक्सपर्सन ने भी यही कारण बताते हुए कमेंट करने से मना कर दिया है.
डिजाइन खींच रहा ध्यान
BYD Ti7 ने डिफेंडर जैसी दिखने की वजह से पहले ही काफी ध्यान खींचा है, खासकर जब से इसके यूके में आने का प्लान कंफर्म हुआ है. लगभग पांच मीटर लंबी यह SUV साइज में डिफेंडर 110 जैसी ही है.
साइड से देखने पर BYD और डिफेंडर में फर्क करना मुश्किल है. असल में, BBC टॉप गियर मैगजीन ने इसे साफ तौर पर ‘चाइनीज डिफेंडर क्लोन’ कहा है. हालांकि, दोनों मॉडल की कीमतें बहुत अलग हैं, बीवाईडी की Ti7 की कीमत लगभग £50,000 (लगभग 62.75 लाख) होगी, यह डिफेंडर 110 के बेस कीमत से लगभग £20,000 (लगभग 25.10 लाख) सस्ती है. इसका मतलब डिफेंडर जैसी दिखने वाली बीवाईडी की ये गाड़ी कम कीमत में मिल जाएगी.
इंजन में अंतर
डिफेंडर में 6 सिलेंडर और V8 इंजन ऑप्शन है. वहीं, दूसरी तरफ, Ti7 में छोटा 1.5 लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है, ये गाड़ी 35.6kWh बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है.
इस गाड़ी का डिजाइन था मिलता-जुलता, JLR ने जीती थी कानूनी कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब JLR ने किसी चीनी गाड़ी पर कानूनी कार्रवाई की है. सबसे मशहूर मामलों में से एक लैंडविंड X7 (चीनी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी) से जुड़ा मामला सामने आया था, जो रेंज रोवर इवोक से काफी मिलती-जुलती थी. JLR ने कानूनी लड़ाई जीत ली थी और उस जीत ने लोगों का बहुत ध्यान खींचा था.
ये भी पढ़ें- TVS Ntorq 150 का स्पेक्ट्रल ग्रीन वेरिएंट लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है 0 से 60 की रफ्तार
Latest Stories
TVS Ntorq 150 का स्पेक्ट्रल ग्रीन वेरिएंट लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है 0 से 60 की रफ्तार
ग्राहकों को झटका, i20 के बाद अब Hyundai की ये गाड़ी हुई 6000 रुपए तक महंगी!
Maruti Victoris और Kia Seltos पर भारी पड़ी ये SUV, Hyundai ने मारी बाजी
