ग्राहकों को झटका, i20 के बाद अब Hyundai की ये गाड़ी हुई 6000 रुपए तक महंगी!
Hyundai i20 की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब कंपनी ने पॉपुलर हैचबैक Hyundai Grand i10 Nios की कीमत में इजाफा कर दिया है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए अब आपको पहले की तुलना 6000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे, किस वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है? आइए जानते हैं.
Highlights
- हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस हुई महंगी.
- चुनिंदा सीएनजी वेरिएंट्स पर 6000 रुपए का इजाफा.
- बाकी वेरिएंट्स की कीमत 4700 रुपए बढ़ी.
Hyundai Grand i10 Nios Price: हुंडई की इस पॉपुलर हैचबैक के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. कुछ समय पहले कंपनी ने Hyundai i20 की कीमत में बढ़ोतरी की थी और अब ग्रैंड आई10 नियोस को महंगा किया गया है. इस गाड़ी के चुनिंदा वेरिएंट्स 6000 रुपए महंगे हो गए हैं.
6 हजार रुपए बढ़ी इन वेरिएंट्स की कीमत
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस के Sportz CNG MT और Magna CNG MT वेरिएंट्स की कीमत में 6 हजार रुपए का इजाफा किया गया है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस हैचबैक के एंट्री-लेवल वेरिएंट जो कि Era पेट्रोल MT है, इस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Hyundai Grand i10 Nios के बाकी वेरिएंट्स भी हुए महंगे
एंटी लेवल Era पेट्रोल वेरिएंट को छोड़कर इस गाड़ी के बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 4700 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब Tata Tiago के मुकाबले वाली इस हैचबैक की कीमत 5 लाख 60 हजार (एक्स शोरूम) से 8 लाख 09 हजार रुपए (एक्स शोरूम) तक है.
इंजन डिटेल्स
इस हैचबैक में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, ये गाड़ी आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में मिल जाएगी. आप इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट को मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
Hyundai Grand i10 Nios फीचर्स
इस गाड़ी में 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, इसमें 6 एयरबैग्स (साइड और कर्टन) मिलते हैं. इसके अलावा DVRM (ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) जैसे फीचर्स भी हैं. इस हैचबैक में हिल असिस्ट कंट्रोल भी मिलेगा. कंपनी इस कार में डैशकैम और डुअल सिलेंडर सीएनजी के साथ फुल बूट स्पेस मिलता है. पीछे बैठने वालों के लिए इस गाड़ी में रियर एसी वेंट्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- Maruti Victoris और Kia Seltos पर भारी पड़ी ये SUV, Hyundai ने मारी बाजी
Latest Stories
Maruti Victoris और Kia Seltos पर भारी पड़ी ये SUV, Hyundai ने मारी बाजी
Punch की छुट्टी करने आ रही Maruti की नई SUV, कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!
Steelbird FEC-3 Helmet लॉन्च, ₹4,499 है शुरुआती कीमत, DOT-ECE और ISI की ट्रिपल सेफ्टी सर्टिफिकेशन
