Vivo T5 Pro vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, प्रोसेसर से बैटरी तक, कौन सा फोन ज्यादा दमदार?
Smartphone under 45000: इस बजट में आपको Vivo T5 Pro और Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन मिल जाएगा, लेकिन इनमें से कौन सा फोन ज्यादा दमदार है, ये समझने की जरूरी है. हम आज कागजी तौर पर कौन सा फोन ज्यादा दमदार है, चलिए समझते हैं.
Highlights
- मोटोरोला फोन में हैं तीन रियर कैमरे.
- दमदार बैटरी से लैस है वीवो फोन.
- वीवो फोन का बेस वेरिएंट है सस्ता.
Vivo T5 Pro vs Motorola Edge 70 Pro: भारतीय बाजार में फीचर पैक्ड स्मार्टफोन्स के लिए कई ऑप्शन्स हैं, अगर आप 30 से 45 हजार तक के बजट में नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में आपको ये दोनों ही फोन मिल जाएंगे. डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी से लेकर दोनों ही मॉडल्स की कीमत में कितना अंतर है, चलिए जानते हैं.
Vivo T5 Pro vs Motorola Edge 70 Pro: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: Vivo T5 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है और ये फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.83 इंच स्क्रीन के साथ आता है. यह हैंडसेट 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं, दूसरी ओर Motorola Edge 70 Pro में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले है, ये फोन 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और एचडीआर10 प्लस सपोर्ट के साथ आता है.
- प्रोसेसर: वीवो स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वहीं, दूसरी ओर मोटोरोला स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्स्ट्रीम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. ये फोन भी आपको 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा. 91मोबाइल्स के अनुसार, मीडियाटेक प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल है.
- बैटरी: इस वीवो मोबाइल में 9020mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 90 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. वहीं, दूसरी ओर मोटोरोला मोबाइल में 6500 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी जो 90 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
- कैमरा: वीवो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा. वहीं, दूसरी ओर मोटोरोला स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 50MP Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मिलेगा. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा सेंसर है.
Vivo T5 Pro Price in India vs Motorola Edge 70 Pro Price in India
फ्लिपकार्ट पर वीवो फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 36999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 41999 रुपए और 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 46999 रुपए है. वहीं, दूसरी ओर मोटोरोला फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट 42999 रुपए में बेचा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- 3 साल की वैलिडिटी, OTT और हर रोज 2.5GB डेटा, लॉन्च हुआ Jio का ये नया Recharge Plan
Latest Stories
3 साल की वैलिडिटी, OTT और हर रोज 2.5GB डेटा, लॉन्च हुआ Jio का ये नया Recharge Plan
iPhone 18 में होगी iPhone 18 Pro से बड़ी बैटरी, इतनी होगी भारत में कीमत!
Artificial Intelligence: भारतीय कंपनियों में बढ़ा AI का इस्तेमाल, प्रोडक्टिविटी को मिल रही रफ्तार
