iPhone 18 में होगी iPhone 18 Pro से बड़ी बैटरी, इतनी होगी भारत में कीमत!
iPhone 18 Leaks: अगले साल एपल नए स्टैंडर्ड वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है, इस अपकमिंग फोन से जुड़े लीक्स सामने आने लगे हैं. लीक्स से इस बात का पता चलता है कि ये फोन कितने mAh की बैटरी से लैस होगा.
Highlights
- आईफोन 18 में 4430 mAh बैटरी.
- मार्च 2027 में हो सकता है लॉन्च.
- 48MP का दमदार कैमरा मिलने की उम्मीद.
iPhone 18 Battery: आईफोन 18 प्रो, आईफोन डुओ और आईफोन 18 प्रो मैक्स को लॉन्च करने के बाद अब अगले साल लॉन्च होने वाला स्टैंडर्ड वेरिएंट आईफोन 18 को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं. अब इस फोन की बैटरी को लेकर लीक से इस बात का पता चला है कि इस हैंडसेट में कितने mAh की बैटरी दी जा सकती है. कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली कुछ भी अनाउंस नहीं किया है, लेकिन डिवाइस की X-ray इमेज हाल ही में ऑनलाइन सामने आई हैं. पता चला है कि आईफोन 18 प्रो की तुलना आईफोन 18 में ज्यादा बड़ी बैटरी मिल सकती है.
डिजाइन और कोडनेम
Notebookcheck द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, आईफोन 18 और iPhone 18e की X-ray इमेज हाल ही में ऑनलाइन सामने आई हैं. डिवाइस के कोडनेम Taycan (iPhone 18) और Nevera (iPhone 18e) हैं. इमेज से पता चलता है कि दोनों डिवाइस में एक जैसा बेसिक इंटरनल अरेंजमेंट हो सकता है, जिसमें नॉर्थ और साउथ लॉजिक बोर्ड एक जैसी जगह पर लगे होंगे.
इतना ही नहीं, दोनों डिवाइस में एक ही बैटरी और MagSafe चार्जिंग कॉइल भी दिख रही है. डिजाइन इस बात की ओर भी इशारा करता है कि एपल अपने स्टैंडर्ड मॉडल के कुछ फीचर्स ज्यादा सस्ते iPhone 18e में ला सकता है.
iPhone 18 Battery (लीक)
डिजिट के मुताबिक, X-ray इमेज पर दिए गए एनोटेशन के मुताबिक, आने वाले आईफोन 18 में 4430 mAh की बैटरी हो सकती है. वहीं, आईफोन 18 प्रो में 4056 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसके अलावा फोन में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में A20 चिपसेट, कनेक्टिविटी के लिए C2 मॉडेम और 9GB या 12GB RAM हो सकती है. इस फोन में 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है.
कैमरे की बात करें तो फोन में अपडेटेड कैमरा आइलैंड डिजाइन दिया जाएगा ताकि यह आईफोन 18 प्रो मॉडल जैसा दिखे. पहले लीक हुई डिटेल्स में यह भी दावा किया गया है कि iPhone 18 का कैमरा मॉड्यूल शायद अभी के iPhone 17 के कैमरा मॉड्यूल से छोटा होगा. हालांकि, कैमरा रिजॉल्यूशन शायद न बदले. आईफोन 18 में पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है और फ्रंट में 18MP का सेंसर मिलने की भी उम्मीद है.
iPhone 18 Launch: कब आएगा ये फोन?
ऐसा कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट को मार्च 2027 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. स्टैंडर्ड मॉडल के साथ iPhone 18e भी लॉन्च किया जा सकता है.
iPhone 18 Price in India (उम्मीद)
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारतीय बाजार में आईफोन 18 की कीमत 1.1 लाख से 1.3 लाख के बीच हो सकती है. यह सिर्फ एक अनुमानित कीमत है, सटीक लॉन्च कीमत का पता तो लॉन्च के दौरान ही लगेगा.
ये भी पढ़ें- 15 रुपए में Unlimited 5G Data, जियो ने लॉन्च किया प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान
Latest Stories
Artificial Intelligence: भारतीय कंपनियों में बढ़ा AI का इस्तेमाल, प्रोडक्टिविटी को मिल रही रफ्तार
Vi Recharge Plan: 35 रुपए में 7 दिन की वैलिडिटी, डेटा और 2 OTT का भी फायदा
Oppo: फोन है या पावरबैंक, 12000mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करने की तैयारी!
