116 कंपनियों के शेयरों से हटेगा लॉक-इन, 35 अरब डॉलर के स्टॉक ट्रेडिंग के लिए होंगे उपलब्ध; Jio, Shiprocket भी लिस्ट में
नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच 116 कंपनियों के शेयरों से प्री-लिस्टिंग लॉक-इन की पाबंदी हटने वाली है. नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे करीब 35 अरब डॉलर के शेयर ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे. Jio Platforms, SBI Funds Management, CMR Green Technologies और दूसरे कंपनियों के शेयर अलग-अलग तारीखों पर अनलॉक होंगे.
Highlights
- 9 नवंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 के बीच 116 कंपनियों का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा.
- नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 35 अरब डॉलर के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे.
- Jio Platforms के 3.6 करोड़ और SBI Funds Management के 1.428 अरब शेयर अनलॉक होने वाले हैं.
शेयर बाजार में आने वाले कुछ महीनों के दौरान बड़ी संख्या में कंपनियों के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होने वाले हैं. 9 नवंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 के बीच 116 कंपनियों के ‘प्री-लिस्टिंग शेयरहोल्डर लॉक-इन’ की अवधि खत्म हो जाएगी. इसके बाद करीब 35 अरब डॉलर के शेयरों को बाजार में खरीदने और बेचने की अनुमति मिल जाएगी. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि लॉक-इन खत्म होते ही सभी शेयरधारक अपने शेयर बेच देंगे. इसका मतलब सिर्फ इतना है कि ये शेयर ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे.
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इसमें 5 नवंबर 2026 तक शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी कंपनियों के प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर, दोनों तरह के शेयरधारकों को शामिल किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में कई कंपनियों के शेयरों से लॉक-इन की पाबंदी हटने वाली है. इससे बाजार में इन शेयरों की ट्रेडिंग के लिए उपलब्धता बढ़ सकती है.
नवंबर में किन कंपनियों के शेयर होंगे अनलॉक?
नवंबर महीने में कई कंपनियों के शेयरों का लॉक-इन खत्म होने वाला है. आर्डी इंडस्ट्रीज के 1.2 करोड़ और OnEMI टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के 6.6 करोड़ शेयरों का लॉक-इन 9 नवंबर को खत्म हो रहा है. इसके बाद 11 नवंबर को लीप इंडिया के 2.3 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे. वहीं, 16 नवंबर को शिप रॉकेट के 3.7 करोड़ शेयरों से लॉक-इन हटेगा. होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के 9.7 करोड़ शेयर 18 नवंबर को अनलॉक होंगे.
जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के 7.5 करोड़ शेयरों का लॉक-इन 20 नवंबर को खत्म होगा. इसके अलावा जियो प्लेटफॉर्म्स के 3.6 करोड़ शेयर 25 नवंबर से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.
दिसंबर में इन कंपनियों के शेयर होंगे ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध
दिसंबर 2026 में भी कुछ कंपनियों के बड़ी संख्या में शेयर अनलॉक होने वाले हैं. CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीस के 14.2 करोड़ शेयर 9 दिसंबर को ट्रेडिंग के लिए पात्र हो जाएंगे. इसके बाद 15 दिसंबर को हेक्सागन न्यूट्रिशन के 6.7 करोड़ शेयरों से लॉक-इन खत्म होगा. वहीं, टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस के 16 करोड़ शेयर 28 दिसंबर को अनलॉक होने वाले हैं.
जनवरी में किन कंपनियों के शेयरों से हटेगा लॉक-इन?
जनवरी 2027 में भी कई कंपनियों के शेयरों की लॉक-इन अवधि खत्म होगी. CSM टेक्नोलॉजीस के 2.8 करोड़ शेयर 4 जनवरी को अनलॉक होंगे. वहीं, नैक पैकेजिंग के 4.3 करोड़ शेयर 11 जनवरी को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. कुसुमगर के 6.3 करोड़ शेयरों का लॉक-इन 14 जनवरी को खत्म होगा. इसके अलावा लेजर पावर एंड इंफ्रा के 7.8 करोड़ शेयर 18 जनवरी को अनलॉक होने वाले हैं. इसी तारीख यानी 18 जनवरी को SBI फंड्स मैनेजमेंट के 1.428 अरब शेयर भी ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.
लॉक-इन खत्म होने का शेयरों पर क्या होगा असर?
किसी कंपनी के शेयरों पर लगा लॉक-इन खत्म होने का मतलब है कि संबंधित शेयरधारक अब उन शेयरों को बाजार में बेच सकते हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बिक जाएंगे. शेयरधारक अपनी रणनीति के हिसाब से शेयर अपने पास रख सकते हैं या बेचने का फैसला कर सकते हैं.
इसलिए लॉक-इन खत्म होने की तारीख को शेयर में बिकवाली की गारंटी के तौर पर नहीं देखना चाहिए. निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि कितने शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो रहे हैं और कंपनी के शेयर में आगे किस तरह की खरीद-बिक्री देखने को मिलती है.
इसे भी पढ़ें- किसी को छोड़नी पड़ी कुर्सी तो किसी की टूटी शादी! Jensen Huang से पहले इन कंपनियों के CEO के अफेयर आ चुके हैं सामने
Latest Stories
Kalyan Jewellers के शेयर ने 6 महीने में दिया 44% रिटर्न, क्या Q2 नतीजों से बढ़ेगी कमाई? टेक्निकल चार्ट दे रहा बड़ा संकेत
₹50 से सस्ता यह Small-Cap Stock 3% तक चढ़ा, Q2 में मुनाफा 112% बढ़ा; क्या आपके पास है शेयर?
मुहूर्त ट्रेडिंग में 20% भागा ये शेयर, फिर आज अचानक क्यों आ गई भारी गिरावट, ये है वजह
