TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Adani Ports के शेयर लगाएंगे लंबी छलांग! ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह; निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है स्टॉक

Adani Ports Share Price Target: अडानी ग्रुप के इस शेयर में 2026 में अब तक 31% की तेजी आई है. सोमवार के सत्र में, BSE पर यह शेयर लगभग 1% गिरकर 1,933 रुपये पर आ गया. 8 अक्टूबर को Q2 नतीजों की घोषणा के बाद से अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी आई है.

अडानी पोर्ट्स Image Credit: Money9live

Highlights

  • 8 नवंबर को यह शेयर 1,961.85 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था.
  • अडानी ग्रुप के इस शेयर में 2026 में अब तक 31% की तेजी आई है.
  • JM फाइनेंशियल ने इस स्टॉक के लिए 2,065 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

Adani Ports Share Price Target: अडानी पोर्ट्स के शेयर 2,000 रुपये के लेवल्स तक पहुंचने के लिए तैयार हैं, क्योंकि कंपनी के Q2 नतीजे बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे हैं. 28 अक्टूबर को Q2 नतीजों की घोषणा के बाद से अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी आई है. 8 नवंबर को यह शेयर 1,961.85 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

अडानी ग्रुप का यह शेयर अपने सभी शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म ‘सिंपल मूविंग एवरेज’ (SMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है. इसका RSI 68.6 है, जो इसे ‘ओवरबॉट जोन’ के करीब दिखाता है.

इस साल शेयर में आई कितनी तेजी?

अडानी ग्रुप के इस शेयर में 2026 में अब तक 31% की तेजी आई है. सोमवार के सत्र में, BSE पर यह शेयर लगभग 1% गिरकर 1,933 रुपये पर आ गया.

अडानी पोर्ट्स के शेयरों ने 140 फीसदी का रिटर्न देकर तीन साल में निवेशकों के निवेश को दोगुना कर दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 4.47 लाख करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिसका बीटा 1.32 है.

अडानी पोर्ट्स का टारगेट प्राइस

बिजनेस टुडे के अनुसार, ICICI सिक्योरिटीज ने अडानी पोर्ट्स के शेयरों के लिए 2,210 रुपये का प्राइस टारगेट तय किया है.

अडानी ग्रुप का लक्ष्य FY26 से FY31 के बीच अपने रेवेन्यू, EBITDA और नेट CFO को 19%, 18% और 18% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ाना है. ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर पर ‘बाय’ (खरीदने) की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 2,210 रुपये रखा है.

एलारा कैपिटल (Elara Capital) के अनुसार, अडानी पोर्ट्स के शेयर 2,432 रुपये के स्तर तक पहुंच सकते हैं, जबकि पहले इसका टारगेट 2,107 रुपये था.

वैल्यू बनाने की संभावना

ब्रोकरेज ने कहा कि हमने अपने अनुमानों में अभी तक इस अधिग्रहण को शामिल नहीं किया है, लेकिन यह डील एक वैश्विक स्तर पर डायवर्सिफाइड और एकीकृत पोर्ट्स व लिक्विड स्टोरेज प्लेटफॉर्म तथा एनर्जी ट्रांजिशन इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के जरिए, लंबे समय में शेयरधारकों के लिए वैल्यू बनाने की संभावना को और मजबूत करता है.

एलारा कैपिटल ने कहा, ‘हम अपने अनुमानों को बरकरार रखते हैं और इन्हें FY29E तक आगे बढ़ाते हैं. साथ ही, हमने टारगेट प्राइस को 2,107 रुपये से बढ़ाकर 2,432 रुपये कर दिया है और’खरीदें’ (Buy) की सलाह है.’

अलग-अलग एसेट्स की वैल्यूएशन

ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने इस स्टॉक के लिए 2,065 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

JM फाइनेंशियल ने कहा, ‘यह स्टॉक FY28E EV/EBITDA के 15x पर ट्रेड कर रहा है. 2,065 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘खरीदें’ (BUY) की सलाह बरकरार है. हम ADSEZ के अलग-अलग एसेट्स की वैल्यूएशन डिस्काउंटेड कैश फ्लो (DCF) आधार पर करते हैं.

इसमें कंसेशन अवधि के अंत में अधिकारियों द्वारा देय टर्मिनल वैल्यू (डेप्रिसिएटेड रिप्लेसमेंट वैल्यू) भी शामिल है, बशर्ते कंसेशन अवधि को आगे न बढ़ाया जाए. हमारा EV वैल्यूएशन इन एसेट्स की वैल्यू का SotP (सम ऑफ द पार्ट्स) है. हमारा 2,065 रुपये का टारगेट प्राइस FY28E EV/EBITDA के लगभग 16x को दर्शाता है. BUY की सलाह बरकरार है.’

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे, ट्रंप ने ईरान युद्ध पर दिए ये संकेत; क्या आगे अभी और महंगा होगा क्रूड?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.