TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

मुहूर्त ट्रेडिंग में 20% भागा ये शेयर, फिर आज अचानक क्यों आ गई भारी गिरावट, ये है वजह

Finolex Cables Shares: रविवार के मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान 20 फीसदी अपर-सर्किट रैली के बाद फिनोलेक्स केबल्स के शेयर गिर गए, जिससे 3334 करोड़ के मार्केट-कैप गेन में से कुछ कम हो गया. यह तेज़ रैली Q2 के मज़बूत परफॉर्मेंस के बाद हुई, जिसमें कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट YoY 68 फीसदी बढ़कर 273 करोड़ हो गया और रेवेन्यू 65 फीसदी बढ़कर 2269 करोड़ हो गया.

शेयर मार्केट Image Credit: मनी9लाइव

Highlights

  • फिनोलेक्स केबल्स के शेयरों में गिरावट.
  • दूसरी तिमाही में शानदार मुनाफा बढ़ा.
  • रेवेन्यू में भी भारी उछाल दर्ज.

Finolex Cables Shares: रविवार को एक घंटे के खास मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान ये स्टॉक 20 फीसदी बढ़कर अपर सर्किट पर पहुंच गया था लेकिन आज 9 नवंबर, सोमवार को फिनोलेक्स केबल्स के शेयर्स में अचानक 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक 10:33 बजे पर 5.86 फीसदी की गिरावट के बाद ये शेयर 1232.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

आज 9 नवंबर को फिनोलेक्स केबल्स का शेयर 1323 रुपए पर खुला था, इसने आज 1324 रुपए का हाई लगाया है और आज का इसका लो 1218.10 रुपए है. रविवार यानी मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के बंद होने के साथ ही ये शेयर 1309 रुपए पर बंद हुआ था.

मुहूर्त सेशन के दौरान आई तेजी ने कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3334 करोड़ रुपए से ज़्यादा जोड़े थे, जिसका एक हिस्सा सोमवार की गिरावट में खत्म हो गया. जानकारों की माने तो सोमवार को 5 फीसदी गिरावट के पीछे की वजह प्रॉफिट बुकिंग है.

Finolex Cables Q2 Results

छोटे सेशन में यह तेज़ उछाल तब आया जब कंपनी ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल लगभग 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 273 करोड़ रुपए हो गया. जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह 163 करोड़ रुपए था. फर्म के ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में भी तेज बढ़ोतरी हुई, जो इस तिमाही में लगभग 65 फीसदी YoY बढ़कर 2269 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1376 करोड़ था.

फिनोलेक्स के इलेक्ट्रिकल केबल बिजनेस का रेवेन्यू YoY 65 फीसदी बढ़कर 1960 करोड़ हो गया, जबकि कम्युनिकेशन केबल का रेवेन्यू दोगुना से ज्यादा बढ़कर 230 करोड़ हो गया. हालांकि, कॉपर रॉड्स का रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही के 485 करोड़ से घटकर इस फाइनेंशियल ईयर के दूसरे क्वार्टर में 63 करोड़ रह गया.

खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

जेफरीज ने Q1 अर्निंग्स के बाद फिनोलेक्स केबल्स के शेयरों पर अपनी ‘बाय’ कॉल बनाए रखी और टारगेट प्राइस 1410 प्रति शेयर रखा, इसका मतलब है कि स्टॉक के पिछले क्लोजिंग प्राइस 1309 प्रति शेयर से लगभग 8 फीसदी ऊपर जाने की संभावना है.

फिनोलेक्स केबल्स के शेयर एक हफ्ते में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं, लेकिन एक महीने में 9 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं. कंपनी के शेयर 2026 में अब तक 60 फीसदी से ज्यादा और एक साल में 65 फीसदी से ज्याजदा उछले हैं. लंबे समय में, स्टॉक तीन साल में 34 फीसदी से ज्यादा और पांच साल में 156 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. 

ये भी पढ़ें- Opening Bell: सेंसेक्स की उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत, निफ्टी 25000 से नीचे; IT, रियल्टी शेयरों पर दबाव