TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

किसी को छोड़नी पड़ी कुर्सी तो किसी की टूटी शादी! Jensen Huang से पहले इन कंपनियों के CEO के अफेयर आ चुके हैं सामने

इन दिनों Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर की हर तरफ चर्चा हो रही है, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी बड़ी कंपनी के सीईओ का नाम अफेयर में सामने आया है. इससे पहले भी कई बड़े नाम सामने आए हैं जिनके अफेयर के किस्से सामने आ चुके हैं.

सीईओ अफेयर्स Image Credit: Getty Images

Highlights

  • दिग्गज सीईओ के अफेयर्स ने बटोरी सुर्खियां.
  • बेजोस, गेट्स और क्रजानिच के चर्चित मामले.
  • पॉलिसी उल्लंघन और विवादों में घिरे बॉस.

बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ की जिंदगी, किसी मिसाल से कम नहीं होती. उनकी दौलत, कामयाबी, बिजनेस के लिए किए गए फैसलों और लग्जरी लाइफस्टाइल की हमेशा ही चर्चा होती है, लेकिन जब जब किसी कंपनी के सीईओ की निजी जिंदगी से जुड़ा कोई विवाद सामने आता है तो हर किसी की नजरें एक पल को उसी मामले पर टिक जाती हैं. एनवीडिया कंपनी के सीईओ Jensen Huang के चीनी स्पाई के साथ अफेयर की बात सामने आई है जिसके बाद जांच शुरू हो गई है.

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सीईओ का अफेयर सुर्खियों में आया है, इससे पहले कई बड़ी कंपनियों के सीईओ भी इसी तरह अफेयर के सामने आने पर विवादों में घिर चुके हैं. Jensen Huang के अफेयर से पहले अब तक कौन-कौन सी कंपनियों के सीईओ के अफेयर की बात सामने आ चुकी है, हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे.

Jeff Bezos और Lauren Sanchez का अफेयर

अमेजन के फाउंडर Jeff Bezos का नाम भी 2019 में सामने आया था. यूएस के टैब्लॉइड नेशनल इन्क्वायरर ने दुनिया के सबसे महंगे तलाक की संभावित वजह का खुलासा किया था, दरअसल जेफ बेजोस 49 साल की पूर्व न्यूज एंकर, हेलीकॉप्टर पायलट और डांस शो होस्ट लॉरेन सांचेज को डेट कर रहे थे. Jeff Bezos और Lauren Sanchez ने 2025 में शादी कर ली थी.

Brian Krzanich को छोड़नी पड़ी थी सीईओ की कुर्सी

2018 में टेक्नोलॉजी कंपनी इंटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव ब्रायन क्रजानिच को एक कर्मचारी के साथ सहमति से बने रिश्ते के कारण इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि उनके इस कदम से कंपनी की नॉन-फ्रैटरनाइजेशन पॉलिसी का उल्लंघन हुआ था. रिश्ते सामने आने के बाद उन्हें सीईओ की कुर्सी को छोड़ना पड़ा था.

2019 में सामने आई थी Steve Easterbrook के अफेयर की बात

McDonalds ने 2019 में CEO स्टीव ईस्टरब्रुक को निकाल दिया था, जब बोर्ड को पता चला कि एक कर्मचारी के साथ उनका सहमति से रिश्ता था. ये रिश्ता कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन था क्योंकि कंपनी की पॉलिसी में मैनेजरों को अपने नीचे काम करने वालों के साथ डेटिंग करने से रोकने के लिए नियम था.

Bill Gates ने भी अफेयर की बात की थी स्वीकार

जर्नल के अनुसार, बिल गेट्स ने इस साल फरवरी में स्टाफ मेंबर्स को यह भी बताया था कि उनका एक रशियन ब्रिज प्लेयर और एक रशियन न्यूक्लियर फिजिसिस्ट के साथ अफेयर था और उनके एसोसिएट बोरिस निकोलिक ने Epstein के साथ इन रिश्तों पर बात की थी.

कंपनी की प्रतिष्ठा से जुड़ जाता है मामला

ऊपर बताए गए मामलों से ये बात तो साफ है कि सीईओ की निजी जिंदगी निजी नहीं रहती, खासतौर से जब बात कंपनी में ही किसी कर्मचारी से रिश्ते की आती है क्योंकि यह मामला कॉर्पोरेट पॉलिसी के उल्लंघन और कंपनी की प्रतिष्ठा से जुड़ जाता है.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर बाजारों में बरसा पैसा! देशभर में 7 लाख करोड़ की खरीदारी, दिल्ली ने बनाया रिकॉर्ड