TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

TVS Ntorq 150 का स्पेक्ट्रल ग्रीन वेरिएंट लॉन्च, 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है 0 से 60 की रफ्तार

TVS Ntorq 150 Spectral Green: टीवीएस ने इस स्कूटर का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, ये कलर ऑप्शन टीएफटी वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव है. इस वेरिएंट की कीमत कितनी है और इस स्कूटर में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं. चलिए जानते हैं.

टीवीएस स्कूटर Image Credit: टीवीएस

Highlights

  • टीवीएस एनटॉर्क का नया कलर ऑप्शन लॉन्च.
  • टीएफटी वेरिएंट में मिलेगा ये कलर वेरिएंट.
  • 155mm है स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस.

TVS Ntorq 150 Spectral Green: टीवीएस ने ग्राहकों के लिए इस स्कूटर का नया स्पेक्ट्रल ग्रीन कलर ऑप्शन लॉन्च कर दिया है. ये नया कलर ऑप्शन स्कूटर के टॉप टीएफटी वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है और खास बात तो यह है कि इसके लिए कंपनी अलग से कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं करेगी.

स्पेक्ट्रल ग्रीन कलर में डार्क ऑलिव ग्रीन बेस का इस्तेमाल किया गया है जो फ्रंट मडगार्ड और रियर बॉडी पैनल पर फ्लोरोसेंट येलो एक्सेंट के साथ कंट्रास्ट करता है. साइड पैनल पर ग्रे और येलो Ntorq 150 ग्राफिक्स हैं जबकि एलॉय व्हील्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश है. डार्क ट्रीटमेंट इसे पहले ऑफर किए गए ब्राइट कलर कॉम्बिनेशन से अलग बनाता है.

TVS Ntorq 150 Price in India

Ntorq 150 की कीमत 1.13 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है, जबकि TFT वर्जन की कीमत 1.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. इस रेंज में इस स्कूटर का मुकाबला Yamaha Aerox 155, Aprilia SR 175 और Hero Xoom 160 जैसे स्पोर्टी स्कूटर से है.

इंजन डिटेल्स

टीएफटी वेरिएंट में अब चार कलर ऑप्शन हैं जिनमें स्पेक्ट्रल ग्रीन, नाइट्रो ग्रीन, रेसिंग रेड और टर्बो ब्लू शामिल हैं. जैसा कि आप उम्मीद कर सकते हैं, नए कलर ऑप्शन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है क्योंकि Ntorq 150 में 149.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर थ्री-वॉल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. इस स्कूटर की मोटर 7000 rpm पर 13.2PS की पावर और 5500 rpm पर 14.2Nm टॉर्क जेनरेट करती है.

104 की है मैक्सिमम स्पीड

TVS का दावा है कि यह स्कूटर 6.3 सेकंड में 0 से 60 की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 104kmph है. स्कूटर में iGo असिस्ट सिस्टम के साथ स्ट्रीट और रेस राइडिंग मोड भी है. स्पेक्ट्रल ग्रीन वर्जन में मौजूदा 5 इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और TVS SmartXonnect कनेक्टिविटी मिलती है.

इस स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, एलेक्सा इंटीग्रेशन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी सपोर्ट है. इसके अलावा गाड़ी की ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते हैं. टीएफटी वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल भी है जबकि सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है.

स्कूटर में अंडरबोन चेसिस का इस्तेमाल किया गया है, जिसे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक का सपोर्ट मिला है. आगे और पीछे की ओर 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं और ब्रेकिंग का काम 220mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम करते हैं. इस स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 155mm है. Ntorq 150 में 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक है.

ये भी पढ़ें- ग्राहकों को झटका, i20 के बाद अब Hyundai की ये गाड़ी हुई 6000 रुपए तक महंगी!