HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न
डिफेंस और एयरोस्पेस से जुड़े एक टेक स्टॉक में दमदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी से जुड़े एक अहम कारोबारी अपडेट ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. मजबूत सेक्टर सपोर्ट और ऑर्डर से जुड़ी खबरों के बीच शेयर की चाल पर बाजार की नजर बनी हुई है.
Defence stock Rally: सोमवार को जैसे ही एक टेक कंपनी को HAL से ऑर्डर मिलने की खबर आई, स्टॉक मार्केट में उसके शेयर खरीदने के लिए निवेशकों की कतार लग गई. Axiscades Technologies की सब्सिडियरी Mistral Solutions को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के LCA Mk1A प्रोग्राम के लिए 80 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. कंपनी ने जैसे ही ये जानकारी दी मिस्ट्रल सॉल्यूशंस के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. इस बड़ी डिफेंस डील ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और स्टॉक में एकतरफा खरीदारी देखने को मिली.
80 करोड़ के डिफेंस ऑर्डर से शेयर में उछाल
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मिस्ट्रल सॉल्यूशंस को यह ऑर्डर LCA Mk1A प्रोग्राम के तहत मिला है. मिस्ट्रल सॉल्यूशंस हाई-परफॉर्मेंस एम्बेडेड सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी है. वहीं बेंगलुरु स्थित एक्सिसकैड्स टेक्नोलॉजीज एयरोस्पेस, डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली अग्रणी कंपनी मानी जाती है.
क्या है ऑर्डर?
इस प्रोजेक्ट के तहत मिस्ट्रल सॉल्यूशंस, मिशन कंप्यूटर और स्मार्ट मल्टी फंक्शन डिस्प्ले जैसे अहम एवियोनिक्स सब-सिस्टम के लिए इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर की सप्लाई करेगी. कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर DRDO और HAL के साथ उसके लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और मजबूत करता है. सभी सिस्टम का निर्माण और सप्लाई बेंगलुरु एयरोस्पेस पार्क में स्थित एक्सिसकैड्स के नए DAL (देवनहल्ली आत्मनिर्भर कॉम्प्लेक्स) से किया जाएगा.
मिस्ट्रल सॉल्यूशंस के सीईओ मणिकंदन ने कहा कि यह ऑर्डर ग्रुप की डिफेंस इंडिजिनाइजेशन और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तरफ मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले डिफेंस प्रोग्राम्स में कंपनी की भागीदारी के लिए मजबूत आधार तैयार करती है.
यह भी पढ़ें: 21 रुपये है कीमत! AI बेस्ड डेटा सेंटर में निवेश की खबर ने डाल दी इस कंपनी में जान, एक झटके में 18% उछल गया स्टॉक
कैसी रही है अबतक शेयरों की चाल
सोमवार को NSE पर एक्सिसकैड्स टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,130.05 रुपये के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 1,179.60 रुपये के हाई तक पहुंच गया. बीते तीन महीनों में कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं बीते पांच वर्षों में शेयरों में 2155 फीसदी का मुनाफा निवेशकों को दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




