21 रुपये है कीमत! AI बेस्ड डेटा सेंटर में निवेश की खबर ने डाल दी इस कंपनी में जान, एक झटके में 18% उछल गया स्टॉक
एक टेक कंपनी के बड़े निवेश प्लान ने शेयर बाजार में हलचल पैदा कर दी है. भविष्य की तकनीक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और AI से जुड़े संकेतों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. हालिया गिरावट के बीच आए इस अपडेट ने स्टॉक में तेजी ला दी है.
Share market news: सोमवार को एक सॉफ्टवेयर कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. यह तेजी उस वक्त आई जब कंपनी ने बताया की वह भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर और डिजिटल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश करेगी. इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और कुछ महीनों से सुस्त पड़ चुके शेयरों में जान आ गई. कंपनी के शेयर एक झटके में 18% उछल गए. हम बात कर रहे हैं Blue Cloud Softech Solutions की.
1 अरब डॉलर तक निवेश की योजना
एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि वह भारत में चरणबद्ध तरीके से 1 अरब डॉलर तक का निवेश करेगी. इस निवेश का मकसद AI-नेटिव डेटा सेंटर और डिजिटल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है. कंपनी की योजना कई चरणों में कुल 800 मेगावाट तक की डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की है.
कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का पहला चरण वित्त वर्ष 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि यह सभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियों पर निर्भर करेगा. इसके बाद मांग के हिसाब से धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाकर 800 मेगावाट तक ले जाने की योजना है.
कहां-कहां होगा फोकस
ब्लू क्लाउड ने बताया कि उसका फोकस देश के बड़े महानगरों और उभरते टेक्नोलॉजी कॉरिडोर में हाइपरस्केल, edge और AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर्स विकसित करने पर रहेगा. इसके अलावा AI-नेटिव क्लाउड प्लेटफॉर्म, हाई-डेंसिटी हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और GPU क्लस्टर्स की स्थापना भी इस योजना का हिस्सा होगी.
यह भी पढ़ें: गोल्ड-सिल्वर में उछाल से जोश में आए मेटल ETFs, 11% तक भरी रफ्तार, जानें किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम
स्टॉक का क्या है हाल
BSE पर ब्लू क्लाउड का शेयर 6.35 फीसदी की मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान 21.30 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. यह इसके पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 17.68 फीसदी की बढ़त थी. हाल के दिनों में शेयर दबाव में था, लेकिन निवेश योजना की खबर ने इसमें नई जान डाल दी. बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों में 32.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी.5 वर्षों में निवेशकों को 332 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा हुआ.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HAL से ऑर्डर मिलते ही इस मल्टीबैगर स्टॉक में एकतरफा खरीदारी, लगा अपर सर्किट, अब तक दे चुका है 2155% रिटर्न
ये कंपनी बनेगी अगली L&T ? नामात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!
Gold vs Bitcoin: रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया- सोने से बेहतर निवेश क्यों है बिटकॉइन, जानें क्या दिया तर्क
तिमाही नतीजों के बाद भागे SBI के शेयर, ब्रोकरेज बोले-खरीदो’ आएगी शानदार रैली, 1300 रुपये जाएगा भाव!
