ICICI Prudential MF ने इस शेयर में बढ़ाई होल्डिंग, ₹234 करोड़ का लगाया दांव, रडार पर रखें स्टॉक

ओपन मार्केट डील में फंड हाउस ने कंपनी के 1.3 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदकर करीब 1 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की. इस बड़ी खरीदारी का असर शुक्रवार को कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला. कारोबार में शेयर करीब 2.11 फीसदी की तेजी के साथ 187.84 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

बड़ी खरीदारी. Image Credit: Canva

AWL Agri Business में एक बड़े ब्लॉक डील के जरिए ICICI Prudential Mutual Fund ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 2 जुलाई को हुई ओपन मार्केट डील में फंड हाउस ने कंपनी के 1.3 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदकर करीब 1 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की. इस बड़ी खरीदारी का असर शुक्रवार को कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला. कारोबार में शेयर करीब 2.11 फीसदी की तेजी के साथ 187.84 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

234 करोड़ रुपये की खरीदारी

  • बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक, ICICI Prudential Asset Management Company ने 180.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.3 करोड़ शेयर खरीदे. इस डील की कुल कीमत करीब 234.13 करोड़ रुपये रही.
  • मार्च 2026 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, ICICI Prudential Multi Asset Fund के पास कंपनी में 3.84 फीसदी हिस्सेदारी थी. इस नई खरीद के बाद उसकी हिस्सेदारी और बढ़ गई है.

AustralianSuper ने बेची हिस्सेदारी

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड AustralianSuper ने इसी ब्लॉक डील में 1.65 करोड़ शेयर, यानी कंपनी की 1.27 फीसदी हिस्सेदारी, बेच दिए. यह डील 180.14 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिसकी कुल कीमत करीब 297.32 करोड़ रुपये रही. मार्च 2026 तक AustralianSuper के पास कंपनी में 1.59 फीसदी हिस्सेदारी थी.

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार के कारोबार में शेयर करीब 2.11 फीसदी की तेजी के साथ 187.84 रुपये पर कारोबार करता दिखा.

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर 3.19 फीसदी चढ़ा है.
    पिछले तीन महीनों में इसमें 2.25 फीसदी की बढ़त रही है.
  • वहीं, पिछले एक साल में शेयर 27.04 फीसदी कमजोर हुआ है.
  • 3 जुलाई 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 24,413 करोड़ रुपये है.

Cantabil Retail में भी बड़ा डील

इसी दिन Cantabil Retail India में भी बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली. Think India Opportunities Master Fund LP ने कंपनी के 9 लाख शेयर, यानी 1.07 फीसदी हिस्सेदारी, 252 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची. इस सौदे की कुल कीमत करीब 22.68 करोड़ रुपये रही.

हालांकि, हिस्सेदारी बिकने के बावजूद Cantabil Retail का शेयर जोरदार 11.33 फीसदी उछलकर 269.35 रुपये पर पहुंच गया. शेयर में कई महीनों की कंसोलिडेशन के बाद मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.