Sensex में सुस्ती के बीच आज 12.90% तक उछला IDBI Bank का शेयर, नतीजों से पहले ये है स्टॉक में तेजी की वजह

IDBI Bank Q2 Result Date: आईडीबीआई बैंक के 17 अक्टूबर को नतीजे से पहले 12 अक्टूबर को एक ऐसी घोषणा हुई जिसके बाद से स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है. पिछले 6 महीने में ये स्टॉक लगभग 21 फीसदी भागा है.

आईडीबीआई बैंक शेयर Image Credit: Timon Schneider/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

शेयर मार्केट में सुस्ती के माहौल के बावजूद 14 अक्टूबर यानी आज BSE पर IDBI बैंक के शेयर 12.90 फीसदी तक भागा है और खबर लिखे जाने तक 11 बजकर 10 मिनट पर भी ये स्टॉक 8.52 फीसदी की बढ़त के साथ 90.01 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. आईडीबीआई बैंक का शेयर मंगलवार, 13 अक्टूबर को 82.94 रुपए के भाव पर बंद हुआ था और आज बुधवार, 14 अक्टूबर को 84.80 रुपए के भाव पर खुला.

इस शेयर ने 12.90 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ आज 93.60 का इंट्र्रा डे हाई टच किया. वहीं, दूसरी ओर इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स सुबह के कारोबार में लगभग 0.20 फीसदी लुढ़का है.

क्यों भाग रहा IDBI Bank Share?

12 अक्टूबर को इस बात की घोषणा की गई है कि कंपनी का बोर्ड 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के लिए अपने अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए 17 अक्टूबर को मीटिंग करेगा. इस घोषणा के बाद से स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है.

इस बीच, स्टॉक में मजबूत खरीदारी की दिलचस्पी देखी जा रही है और वॉल्यूम में भी तेज उछाल आया है. बुधवार को, स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 8 गुना से ज्यादा बढ़ गया.

IDBI Bank Q2 Results की उम्मीदें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक के Q2FY27 रिजल्ट अच्छे रहने की उम्मीद है. 3 अक्टूबर को बैंक ने कहा कि Q2FY27 के दौरान उसका कुल बिजनेस साल-दर-साल 18 फीसदी बढ़कर 6.3 लाख करोड़ हो गया, जबकि नेट एडवांस 18 फीसदी साल-दर-साल बढ़कर 2.7 लाख करोड़ हो गया. तिमाही के लिए कुल डिपॉज़िट 3.6 लाख करोड़ रहा जो साल-दर-साल 17 फीसदी बढ़ा, जबकि CASA डिपॉज़िट 12 फीसदी साल-दर-साल बढ़कर 1.6 लाख करोड़ हो गया.

याद दिला दें, आईडीबीआई बैंक का Q1FY27 नेट प्रॉफिट QoQ 9 फीसदी और साल-दर-साल 5 फीसदी बढ़कर 2115 करोड़ हो गया. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल-दर-साल 10 फीसदी बढ़कर 3486 करोड़ हो गया. कुल बिज़नेस साल-दर-साल 15 फीसदी बढ़कर 5,84,725 करोड़ हो गया, जबकि Q1FY27 में नेट डिपॉज़िट साल-दर-साल 10 फीसदी बढ़कर 3,25,757 करोड़ हो गया. नेट एडवांस भी साल-दर-साल 22 फीसदी बढ़कर 2,58,968 करोड़ हो गया.

IDBI Bank Share Price का पिछले 6 महीने में कैसा रहा ट्रेंड

आईडीबीआई बैंक का शेयर पिछले 6 महीने में लगभग 21 फीसदी भागा है, लेकिन ईयर टू डेट के हिसाब से देखें तो स्टॉक लगभग 13.25 फीसदी लुढ़का है. इस स्टॉक का 52वीक हाई 118.38 रुपए और 52 वीक लो 61.01 रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा पर BR शेट्टी ने ठोका 15 अरब डॉलर का मुकदमा, शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट; क्या है पूरा मामला?