IRDAI New Rules: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्शन पर सख्ती, IRDAI बदलने जा रहा है पूरा सिस्टम
हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्शन और कटौती की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर, बीमा नियामक IRDAI ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. नियामक ने हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने और बीमा कंपनियों की जवाबदेही तय करने के लिए दो स्टडी ग्रुप का गठन किया है. इन ग्रुप्स का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को क्लेम सेटलमेंट के दौरान कम से कम परेशानी हो और उन्हें उनके पूरे क्लेम का लाभ मिल सके. पहला ग्रुप क्लेम सेटलमेंट और शिकायतों के समाधान के लिए समान पैरामीटर तैयार करेगा. यह ग्रुप क्लेम रिजेक्शन और कटौती के लिए एक समान कोड भी विकसित करेगा, जिससे कंपनियों के लिए कारणों को छिपाना मुश्किल होगा.
More Videos
