8th Pay Commission: ₹9,000 की पेंशन बढ़कर ₹45,000 होगी? 5 गुना इजाफे से पेंशनर्स को कितना फायदा


आठवें वेतन आयोग के गठन की आहट के साथ ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और लाखों पेंशनर्स के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं. इस बार केवल महंगाई भत्ते या मामूली बढ़ोतरी तक सीमित न रहकर, पेंशन के पूरे गणित को बदलने की तैयारी दिख रही है. विभिन्न पेंशनर्स संगठनों ने कई बड़े और दूरगामी प्रभाव वाले प्रस्ताव पेश किए हैं, जिनसे पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकता है.

Short Videos