तगड़ा है CIBIL SCORE, फिर भी नहीं मिलेगा लोन, देखें कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल
देश में छोटे लोन लेने वालों के डिफॉल्ट यानी ईएमआई न चुकाने के मामले बढ़ रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक कई हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों और एनबीएफसी को छोटे लोन में ज्यादा दिक्कत आ रही है. इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने 8 लाख रुपए से कम के लोन में बढ़ते डिफॉल्ट के बाद करीब 750 पिन कोड में क्रेडिट नियम सख्त कर दिए हैं. एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस ने 7 लाख रुपए से कम के लोन में दबाव के चलते करीब 90 करोड़ रुपए के तनावग्रस्त लोन एआरसी को बेचे हैं. वहीं फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज ने 8 लाख से कम के प्रॉपर्टी के बदले दिए जाने वाले लोन देना बंद कर दिया है.
इसकी बड़ी वजह लोगों पर बढ़ता कर्ज का बोझ है. कई लोग एक साथ पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड बकाया और बिजनेस लोन ले लेते हैं, जिससे कमाई का बड़ा हिस्सा ईएमआई में चला जाता है. अब कंपनियां सिर्फ क्रेडिट स्कोर नहीं, बल्कि आय, मौजूदा कर्ज और ईएमआई चुकाने की क्षमता भी देख रही हैं. मसलन, ₹30,000 सैलरी और ₹10,000 की ईएमआई वाले व्यक्ति को ₹6 लाख की जगह ₹3-4 लाख ही मिल सकते हैं. एप्टस का जीएनपीए सितंबर 2026 में 2.17% रहा, जो साल भर पहले 1.59% था. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पुराना कर्ज कम रखें और ईएमआई समय पर चुकाएं.
More Videos
CIBIL Score: तगड़ा है सिबिल स्कोर फिर भी नहीं मिलेगा लोन! ये गलतियां बिगाड़ देंगी खेल
FD Interest Rate Hike: बैंकों ने और बढ़ाया FD पर ब्याज! जानें कहां कितना मिल रहा ब्याज?
5 साल नौकरी नहीं की तो भी मिलेगी Gratuity? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
