इंश्योरेंस शेयरों में बन गया बॉटम? अब IRDAI का कोई डर नहीं, जानें कहां खरीदारी का मौका?
हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक के शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा. यह तेजी तब आई जब कंपनी की सब्सिडियरी टर्टलमिंट इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग की सर्च एंड सीजर कार्रवाई की खबर सामने आई थी. आमतौर पर ऐसी खबर पर शेयर गिरता है, लेकिन इस बार बाजार ने उलटी प्रतिक्रिया दी. कंपनी का आईपीओ इश्यू प्राइस ₹152 था और प्राइस बैंड ₹144 से ₹152 रखा गया था. शेयर में आई गिरावट के बाद अब निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग की चर्चा है. हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि इस सेक्टर में पॉलिसीबाजार जैसा बड़ा खिलाड़ी पहले से मौजूद है, इसलिए टर्टलमिंट में निवेश सोच-समझकर करना चाहिए.
पीबी फिनटेक में भी अच्छी रिकवरी दिखी, जो ₹1000 से नीचे जाने के बाद अब ₹1100 के ऊपर आ गया है. इसकी वजह आईआरडीए के कमीशन संबंधी कंसल्टेशन पेपर पर सुझावों पर विचार के लिए समिति का गठन बताई जा रही है. विश्लेषकों के अनुसार बाजार ने पहले जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दी थी. तकनीकी रूप से पीबी फिनटेक में ₹1162 पर सप्लाई जोन है, जिसके ऊपर ₹1360 तक का लक्ष्य बताया गया है, जबकि ₹880 पर क्लोजिंग बेसिस स्टॉप लॉस सुझाया गया है. मैक्स फाइनेंशियल के लिए ₹1500 और ₹1580 तथा एचडीएफसी लाइफ के लिए ₹604 और ₹684 के लक्ष्य बताए गए हैं. (यह केवल जानकारी है, निवेश सलाह नहीं.)
More Videos
Jensen Huang की वापसी से Nvidia में कितना दम? AI शेयरों में अब कहां बनेगी कमाई की रणनीति?
Reliance Group का पेनी स्टॉक! निवेश का है मौका या धोखा, ₹10 से कम है भाव
बाजार की गिरावट में कहां बनेगा कमाई का मौका? Union Bank-PNB खरीदें, इन शेयरों से रहें दूर!
