TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

BPCL से Balaji Amines तक, कल इन 11 शेयरों पर रखें नजर; किसी को मिले बड़े ऑर्डर तो किसी का बायबैक

30 नवंबर को BPCL, Dalmia Bharat, Zee Entertainment, Groww, Lupin और Dr Reddy’s समेत 11 कंपनियों के शेयर खबरों में रहेंगे. BPCL ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की रिफाइनरी परियोजना को मंजूरी दी है. Dalmia Bharat और Zee Entertainment के शेयर बायबैक, KEC International के नए ऑर्डर और Lupin की अमेरिकी दवा मंजूरी पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर Image Credit: @Money9live

Highlights

  • BPCL ने आंध्र प्रदेश में ₹1.27 लाख करोड़ की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना को मंजूरी दी.
  • Dalmia Bharat और Zee Entertainment के शेयर बायबैक से जुड़ी खबरें फोकस में रहेंगी.
  • KEC International को ₹1,407 करोड़ के ऑर्डर मिले, जबकि Lupin को USFDA की मंजूरी मिली.

30 नवंबर को शेयर बाजार में BPCL, Capri Global Capital, Dalmia Bharat, Groww, Lupin, Dr Reddy’s Laboratories, Zee Entertainment और KEC International समेत कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. किसी कंपनी ने बड़े निवेश को मंजूरी दी है, तो किसी ने शेयर बायबैक, नए ऑर्डर या दवा को लेकर अपडेट दिया है. वहीं, कुछ कंपनियों से जुड़ी नियामकीय खबरें भी सामने आई हैं.

1. Bharat Petroleum Corporation (BPCL)

सरकारी कंपनी BPCL के बोर्ड ने आंध्र प्रदेश के रामायपट्टनम में नई रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स लगाने की मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. हालांकि, इसके लिए सरकार और संबंधित नियामक संस्थाओं की मंजूरी जरूरी होगी.

यह प्रोजेक्ट BPCL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिए विकसित किया जाएगा. इसमें हर साल 90 लाख टन कच्चे तेल की प्रोसेसिंग क्षमता वाली रिफाइनरी और 15 लाख टन क्षमता वाला मिक्स्ड-फीड एथिलीन क्रैकर प्रस्तावित है. पूरे कॉम्प्लेक्स की संयुक्त क्षमता 1.05 करोड़ टन सालाना होगी.

2. Capri Global Capital

NBFC कंपनी Capri Global Capital के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Capri Global Housing Finance Ltd में ₹200 करोड़ तक के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है. यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए इक्विटी शेयरों में किया जाएगा. इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, कारोबार बढ़ाने और अन्य सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा.

3. Dalmia Bharat

Dalmia Bharat ने 700 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है. कंपनी खुले बाजार से अपने शेयर वापस खरीदेगी. इसके लिए अधिकतम कीमत ₹1,850 प्रति शेयर तय की गई है. बायबैक 2 दिसंबर 2026 को या उससे पहले शुरू होगा. इसके तहत कंपनी शेयर बाजार के सामान्य ट्रेडिंग सेगमेंट में ब्रोकर के जरिए शेयर खरीदेगी.

4. Groww

Groww ने अपने टेक्नोलॉजी इवेंट Groww Next 2026 में AI आधारित नए प्रोडक्ट पेश किए हैं. कंपनी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब निवेश से जुड़ी उसकी सेवाओं का अहम हिस्सा बन गया है.

इन प्रोडक्ट्स के जरिए ग्राहकों को निवेश से जुड़ी जानकारी समझने, जरूरी बातों की पहचान करने और सही समय पर कदम उठाने में मदद मिलेगी. हालांकि, निवेश का अंतिम फैसला ग्राहक के हाथ में ही रहेगा.

5. Lupin

फार्मा कंपनी Lupin को अमेरिकी दवा नियामक USFDA से डायबिटीज की दवा के जेनेरिक वर्जन की मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च भी कर दिया है. यह दवा Sitagliptin और Metformin Hydrochloride Tablets के दो डोज 50 mg/500 mg और 50 mg/1,000 mg में उपलब्ध होगी. यह Merck Sharp and Dohme LLC की Janumet दवा के समान है.

6. Dr Reddy’s Laboratories

Dr Reddy’s Laboratories की आंध्र प्रदेश स्थित CTO-SEZ Process Unit-01 फैसिलिटी का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह आदेश राज्य के Drugs Control Administration ने जारी किया है.

कंपनी को यह आदेश 27 नवंबर 2026 को मिला था. इसे 24 नवंबर को जारी किया गया था. यह यूनिट आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के रणस्थलम मंडल स्थित देवुनिपालावलसा गांव में है.

7. Zee Entertainment

Zee Entertainment का शेयर बायबैक 1 दिसंबर से शुरू होगा. कंपनी इस प्रक्रिया के तहत अधिकतम 600 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी. कंपनी 91 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 6.59 करोड़ तक पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीदेगी. यह बायबैक 31 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी का 6.86% है.

8. KEC International

KEC International को अलग-अलग कारोबारों में कुल ₹1,407 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं. इनमें ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसपोर्टेशन और केबल कारोबार के ऑर्डर शामिल हैं.

कंपनी को अफ्रीका में 220/110/30 kV सबस्टेशन से जुड़े ऑर्डर मिले हैं. इसके अलावा भारत में एक निजी डेवलपर से 765 kV ट्रांसमिशन लाइन का ऑर्डर भी मिला है. अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की सप्लाई से जुड़े ऑर्डर भी इसमें शामिल हैं.

9. Quality Power Electrical Equipments

Quality Power Electrical Equipments ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) पूरा कर लिया है. कंपनी ने 1,458.76 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 39,07,431 इक्विटी शेयर योग्य संस्थागत निवेशकों को आवंटित किए हैं.

कंपनी के मुताबिक, इस इश्यू प्राइस में 1,448.76 रुपये प्रति शेयर का प्रीमियम शामिल है. यह 1,535.53 रुपये के फ्लोर प्राइस से 5% कम है.

10. APL Apollo Tubes

APL Apollo Tubes के शेयरों के लिए Tata Steel के ओपन ऑफर की समयसीमा बढ़ा दी गई है. SEBI ने इसकी आखिरी तारीख 1 दिसंबर से बढ़ाकर 8 दिसंबर कर दी है.

इस ओपन ऑफर के तहत Tata Steel, APL Apollo के 7.28 करोड़ तक पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीद सकती है. यह कंपनी की बढ़ी हुई वोटिंग शेयर पूंजी का 26% है. हर शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है.

11. Balaji Amines

स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी Balaji Amines को महाराष्ट्र FDA से फार्मास्युटिकल ग्रेड Propylene Glycol बनाने, बेचने और वितरित करने का लाइसेंस मिला है. यह लाइसेंस Indian Pharmacopoeia (IP) और United States Pharmacopeia (USP) ग्रेड के प्रोडक्ट के लिए है. इसकी वैधता 26 नवंबर 2031 तक है.

इसे भी पढ़ें- फलों में मौजूद फ्रुक्टोज सेहत के लिए कितना खतरनाक? क्या आम, केला और अंगूर खाने से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा?

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.