TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Realme ला रहा है अब तक का सबसे धांसू फोन! 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी से होगा लैस

Realme 17 Ultra जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है. इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है. लीक्स के मुताबिक, इसमें 200MP कैमरा, 165Hz OLED डिस्प्ले और 9000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है.

Realme 17 Ultra

Highlights

  • Realme 17 Ultra को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है, ये फोन जल्द लॉन्च हो सकता है.
  • फोन में 200MP कैमरा, 165Hz OLED डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी मिलने की चर्चा है.
  • 100W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon चिपसेट और इनबिल्ट कूलिंग फैन भी मिल सकता है.

स्मार्टफोन ब्रांड Realme अपनी नंबर सीरीज में एक नया और प्रीमियम फोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसका नाम Realme 17 Ultra बताया जा रहा है. यह फोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर RMX5341 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया है. इसके बाद भारत में इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद बढ़ गई है. लीक के मुताबिक, फोन में 200MP का मेन कैमरा, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी मिल सकती है. इसके अलावा Snapdragon प्रोसेसर, 100W चार्जिंग और फोन को ठंडा रखने के लिए इनबिल्ट फैन भी दिया जा सकता है. अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं, तो यह Realme की नंबर सीरीज का पहला Ultra मॉडल हो सकता है.

BIS सर्टिफिकेशन से भारत में लॉन्च के संकेत

Realme 17 Ultra को RMX5341 मॉडल नंबर के साथ BIS यानी Bureau of Indian Standards की वेबसाइट पर देखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसे R-93005924 रजिस्ट्रेशन नंबर मिला है और 17 नवंबर 2026 को इसका सर्टिफिकेशन दिया गया था. लिस्टिंग में मैन्युफैक्चरर के तौर पर OPPO Mobiles India Private Limited का नाम है. इसका मैन्युफैक्चरिंग एड्रेस ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश बताया गया है. हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन का नाम और फीचर्स नहीं बताए गए हैं.

165Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

लीक के मुताबिक, Realme 17 Ultra में 1.5K या 2K रेजोल्यूशन वाली OLED स्क्रीन मिल सकती है. इसका रिफ्रेश रेट 165Hz होने की बात कही गई है. फोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर दिया जा सकता है. वहीं, सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें ColorOS 17 मिलने की उम्मीद है. हालांकि, अभी प्रोसेसर के सटीक मॉडल और डिस्प्ले की फाइनल जानकारी सामने नहीं आई है.

200MP का कैमरा और 120x जूम

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की चर्चा है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का दूसरा कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल हो सकता है. लीक में 120x जूम सपोर्ट का भी दावा किया गया है. इसके अलावा फोन में Open Gate वीडियो, Log वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

9000mAh बैटरी और इनबिल्ट कूलिंग फैन

Realme 17 Ultra की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है. लीक के अनुसार, इसमें 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. इसके अलावा फोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन और लाइट रिंग मिलने की भी बात सामने आई है. फोन में मेटल बॉडी डिजाइन दिया जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद कर सकता है.

12GB RAM और दो कलर ऑप्शन

स्टोरेज की बात करें तो Realme 17 Ultra में 12GB RAM मिल सकती है. इसके साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के दो विकल्प आने की उम्मीद है. फोन को Ultra Silver और Ultra Red कलर में पेश किया जा सकता है. फिलहाल इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है. Realme ने भी फोन के नाम, फीचर्स और भारत में लॉन्च को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इसलिए इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इंटरनेट बंद होने पर भी रास्ता दिखाएगा Google Maps, बस फोन में पहले कर लें ये सेटिंग