पश्चिम एशिया युद्ध का असर: इन शेयरों में मचा कोहराम! 36% तक टूटे स्टॉक्स, जानें कौन रहा लिस्ट का क्रैश किंग?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है. है.पश्चिम एशिया में तनाव के चलते Strait of Hormuz प्रभावित हुआ है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई गुजरती है. इसी का असर बाजार पर देखने को मिला है.

बड़ी बिकवाली. Image Credit: Canva

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है. Nifty 500 के कई बड़े शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है और ये स्टॉक्स निवेशकों के लिए “wealth destroyer” साबित हुए हैं. IDBI Bank Limited, Hindustan Petroleum Corporation Limited, Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited, Larsen & Toubro Limited, PCBL Chemical Limited, Signatureglobal (India) Limited, Sapphire Foods India Limited और Redington Limited जैसे शेयरों में भयंकर कोहराम देखने को मिला है. ये शेयर अब तक (18 मार्च तक) 36 प्रतिशत तक गिर चुके हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट का क्रैश किंग कौन है?

किन शेयरों में कितनी गिरावट?

  • IDBI Bank Limited: -36.12 फीसदी (सबसे ज्यादा गिरावट इस शेयर में देखने को मिली है.)
  • Bharat Petroleum Corporation Limited: -22.14 फीसदी
  • Indian Oil Corporation Limited: -21.75 फीसदी
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited: -21.09 फीसदी
  • PCBL Chemical Limited: -19.84 फीसदी
  • Signatureglobal (India) Limited: -19.65 फीसदी
  • Sapphire Foods India Limited: -18.92 फीसदी
  • Redington Limited: -18.68 फीसदी
  • Latent View Analytics Limited: -18.16 फीसदी
  • Larsen & Toubro Limited: -17.19 फीसदी

गिरावट की बड़ी वजह क्या है?

जानकारों के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है. पश्चिम एशिया में तनाव के चलते Strait of Hormuz प्रभावित हुआ है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई गुजरती है. इसी कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है, जिससे कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है.

IDBI Bank में गिरावट की वजह

IDBI Bank Limited के शेयर में गिरावट की एक बड़ी वजह सरकार की हिस्सेदारी बेचने की योजना पर अनिश्चितता है. खबरें हैं कि सरकार और Life Insurance Corporation of India बैंक में अपनी 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना को टाल सकते हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है.

इसे भी पढ़ें- IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.