IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!
18 मार्च के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 10.16 प्रतिशत उछलकर 3,176 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले 1 हफ्ते में इसमें 19.59 प्रतिशत की तेजी आई है, 3 महीने में 10.32 प्रतिशत की बढ़त रही है और 1 साल में शेयर ने 50.17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के निचले स्तर से 37 फीसदी बढ़ चुके हैं.
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Waaree Energies Limited के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी ने Rajasthan Royals के साथ बड़ी साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके बाद शेयर में 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. यह कंपनी अब Indian Premier League 2026 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टाइटल स्पॉन्सर बनेगी और इसका ब्रांड टीम की जर्सी के फ्रंट पर नजर आएगा. कंपनी के शेयर अपने एक साल के निचले स्तर से 37 फीसदी बढ़ चुके हैं.
ब्रांड विजिबिलिटी बढ़ाने पर फोकस
इस साझेदारी के जरिए कंपनी IPL 2026 की बड़ी दर्शक संख्या का फायदा उठाना चाहती है और रिन्यूएबल एनर्जी को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दे रही है. कंपनी का फोकस अब सिर्फ इंडस्ट्रियल सेगमेंट तक सीमित नहीं रहकर कंज्यूमर लेवल तक अपनी पहचान बनाने पर है.
मैनेजमेंट की क्या है राय?
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हितेश दोशी ने इसे क्लीन एनर्जी को लोगों की मुहिम बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया. यह साझेदारी टीम की उस सोच के साथ मेल खाती है जिसमें खेल के साथ सामाजिक प्रभाव और इनोवेशन पर भी फोकस किया जाता है.
कंपनी के बारे में
1990 में स्थापित Waaree Energies Limited भारत की प्रमुख सोलर PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसकी कुल उत्पादन क्षमता करीब 12 गीगावाट है और जिसके भारत में 5 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. साथ ही, कंपनी का इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी से विस्तार हो रहा है.
मजबूत फंडामेंटल्स
कंपनी का मार्केट कैप करीब 90,788 करोड़ रुपये है और इसके साथ ही ROE 27.4 प्रतिशत और ROCE 34.9 प्रतिशत है.
शेयर का हाल
18 मार्च के कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 10.16 प्रतिशत बढ़कर 3,176 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले 1 हफ्ते में इसमें 19.59 प्रतिशत की तेजी आई है, 3 महीने में 10.32 प्रतिशत की बढ़त रही है और 1 साल में शेयर ने 50.17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
