Closing Bell: भारी उतार-चढ़ाव के बाद गिरकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला, मेटल शेयरों में बंपर रैली

सेक्टोरल मोर्चे पर आईटी, कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि ऑटो, बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में दबाव रहा और ये सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

BSE. Image Credit: Getty Images

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार ने 16 अप्रैल को उतार-चढ़ाव देखने को मिला. अंत में हल्की गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ. इस दौरान सेंसेक्स 122 अंक गिरकर 77988 के स्तर पर वहीं, निफ्टी 34 अंक फिसलकर 24196 के लेवल पर बंद हुआ. प्रमुख इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए. निफ्टी पर सबसे ज्यादा दबाव वाले शेयरों में HDFC Bank, ONGC, HDFC Life Insurance, Titan Company और Apollo Hospitals शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर खरीदारी वाले शेयरों में Hindalco Industries, Trent Limited, Adani Enterprises, Adani Ports and SEZ और Eternal Limited में तेजी देखने को मिली.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल मोर्चे पर आईटी, कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि ऑटो, बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में दबाव रहा और ये सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

बाजार में क्यों रहा उतार-चढ़ाव?

  • शुरुआती कारोबार में तेज उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिसके चलते दोनों प्रमुख इंडेक्स में हल्का करेक्शन देखने को मिला. बुधवार को सेंसेक्स 1,263.67 अंक या 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 78,111.24 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 388.65 अंक या 1.63 फीसदी चढ़कर 24,231.30 पर बंद हुआ.
  • ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली का दबाव बाजार पर हावी रहा. Britannia Industries और Nestle India के शेयरों में करीब 1 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स में Hero MotoCorp और Eicher Motors में भी लगभग 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली. इन सेक्टरों की गिरावट, जिनका इंडेक्स में बड़ा वेटेज है, ने पूरे बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव डाला.
  • बैंकिंग सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिली और Nifty Bank अपने दिन के उच्च स्तर से 1.35 फीसदी फिसलकर बंद हुआ, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स पर भी असर पड़ा.
  • गुरुवार को सेंसेक्स डेरिवेटिव्स एक्सपायरी होने के कारण बाजार में अतिरिक्त वोलैटिलिटी देखने को मिली. आमतौर पर एक्सपायरी के दिन पोजिशन रोलओवर और अनवाइंडिंग के चलते उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है, जिसका असर ट्रेडिंग सेंटिमेंट पर पड़ा.

कैसा रहा था कल का बाजार?

15 अप्रैल को बाजार में शानदार तेजी रही थी. सभी सेक्टरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली. इस दौरान बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला, जहां सेंसेक्स 1263 अंक की बढ़त के साथ 78,111 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 388 अंक चढ़कर बंद हुआ. निफ्टी में आई इस तेजी का असर दिग्गज शेयरों पर भी साफ दिखा. प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में InterGlobe Aviation, Max Healthcare, Power Grid Corporation of India, Larsen & Toubro और Eternal Limited शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Dr. Reddy’s Laboratories, Bharti Airtel और ICICI Bank पर दबाव देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें- Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Nifty Outlook 17 April: डेली चार्ट पर बनी लंबी बुलिश कैंडल, अब क्या हो आगे की रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय

अक्षय तृतीया से चमके ज्वेलरी स्टॉक! एक महीने में 15% तक की आई तेजी; Titan से लेकर PC Jeweller तक पर टिकी नजर

HDB Financial में तूफानी तेजी: मुनाफा 41% उछला तो 12% चढ़ गए शेयर, जानें अब रिटर्न का कितना दम बाकी, ब्रोकरेज ने बता दिया टारगेट

अभी और भागेंगे Groww के शेयर! BoFA ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?

जूते बेचने वाली कंपनी का चला जादू! एक दिन में 582% भागे शेयर, जानें अमेरिका से लेकर भारत तक क्यों है चर्चा?

रेखा झुनझुनवाला का हेल्‍थकेयर पर बड़ा दांव! पोर्टफोलियो में ये 3 नगीने, 51% तक डिस्‍काउंट पर कर रहे ट्रेड, इन फैक्‍टर्स से मिलेगा बूस्‍ट