Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश
ब्रोकरेज हाउस Ola Electric को लेकर फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं. Goldman Sachs ने स्टॉक को Neutral रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 26 रुपये कर दिया है. इसके उलट Ather Energy पर ब्रोकरेज का नजरिया पॉजिटिव बना हुआ है. IDBI Capital ने इसे Buy रेटिंग के साथ 994.00 रुपये का टारगेट दिया है.
Ola Electric Mobility Vs Ather Energy: Electric Mobility और Ather Energy के शेयरों में हाल के दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है, लेकिन दोनों की कहानी काफी अलग है. जहां Ola Electric ने 10 ट्रेडिंग सेशन से भी कम समय में करीब 68 प्रतिशत का तेज उछाल दिखाया है, वहीं Ather Energy भी इसी दौरान करीब 16 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि, लंबी अवधि की तस्वीर देखें तो Ola Electric अभी भी अपने 157 रुपये के उच्च स्तर से करीब 75 प्रतिशत नीचे है और अपने इश्यू प्राइस 76 रुपये से भी लगभग 50 प्रतिशत कमजोर बना हुआ है. इसके उलट Ather Energy ने लिस्टिंग के एक साल के भीतर ही अपने इश्यू प्राइस 321 रुपये से करीब 172 प्रतिशत की शानदार तेजी दिखाई है.
Ola Electric में तेजी की वजह
Ola Electric के शेयरों में आई हालिया तेजी के पीछे कई पॉजिटिव ट्रिगर हैं. कंपनी ने अपनी इन-हाउस LFP बैटरी को प्रोडक्शन के लिए तैयार किया है, जिससे लागत कम होने और EV अपनाने में तेजी आने की उम्मीद है. इसके अलावा, कंपनी को एक अहम मॉडल के लिए PLI सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे सरकारी प्रोत्साहन का फायदा मिलेगा.
डिमांड के मोर्चे पर भी सुधार के संकेत मिले हैं. मार्च 2026 में ऑर्डर और रजिस्ट्रेशन में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई. कंपनी ने VAHAN डेटा के अनुसार 10 लाख से ज्यादा व्हीकल रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी स्केल और ग्रोथ को दिखाता है.
Ather Energy की मजबूत ग्रोथ
Ather Energy फिलहाल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में तीसरा सबसे बड़ा प्लेयर है. कंपनी ने मार्च में 35,688 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री की, जो सालाना आधार पर 128 प्रतिशत ज्यादा है. इससे इसका मार्केट शेयर करीब 19 प्रतिशत पहुंच गया.
पूरे FY26 में कंपनी ने 2.39 लाख यूनिट बेचीं, जो पहली बार 2 लाख के आंकड़े के पार है. लगातार बढ़ती बिक्री और मजबूत प्रोडक्ट लाइनअप के चलते कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.
पॉलिसी सपोर्ट से बढ़ा भरोसा
EV सेक्टर में तेजी के पीछे सरकारी पॉलिसी भी अहम भूमिका निभा रही है. दिल्ली EV पॉलिसी 2026-2030 के ड्राफ्ट में 2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन पर रोक का प्रस्ताव है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर पहले साल में 30,000 रुपये तक की सब्सिडी भी मिल सकती है.
ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज हाउस Ola Electric को लेकर फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं. Goldman Sachs ने स्टॉक को Neutral रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस घटाकर 26 रुपये कर दिया है. वहीं Citi ने भी Sell रेटिंग देते हुए टारगेट 27 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी को वॉल्यूम ग्रोथ, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सर्विस से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 16 अप्रैल को इसके शेयरों का भाव 38.93 रुपये था.
इसके उलट Ather Energy पर ब्रोकरेज का नजरिया पॉजिटिव बना हुआ है. IDBI Capital ने इसे Buy रेटिंग के साथ 994.00 रुपये का टारगेट दिया है. 16 अप्रैल को इसके शेयरों का भाव 868 रुपये था.
इसे भी पढ़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
रेखा झुनझुनवाला का हेल्थकेयर पर बड़ा दांव!पोर्टफोलियो में ये 3 नगीने, 51% तक डिस्काउंट पर कर रहे ट्रेड, इन फैक्टर्स से मिलेगा बूस्ट
गर्मी के साथ गरम हुए पावर स्टॉक्स! एक महीने में 60% तक भागे, जानें लिस्ट में कौन मचा रहा तहलका?
Share Market Today: आज तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 546 अंक उछला, Nifty 24385 के पार, L&T-ICICI टॉप गेनर्स
