गिरते बाजार में EV स्टॉक्स में तेजी; एक खबर के भागे शेयर, Ather Energy, JBM Auto में आई रैली
दिल्ली सरकार ने शनिवार को EV पॉलिसी का ड्राफ्ट पब्लिक कंसल्टेशन के लिए जारी किया है. जिसके बाद निवेशकों का रुझान इस सेक्टर की कंपनियों की ओर बढ़ा. Ather Energy के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और यह करीब 906.80 रुपये तक पहुंच गया.
सोमवार, 13 अप्रैल को बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. इस गिरावट में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर के स्टॉक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली. दिल्ली सरकार द्वारा नई EV पॉलिसी 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी करने के बाद निवेशकों का रुझान इस सेक्टर की कंपनियों की ओर बढ़ा. Ather Energy के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और यह करीब 906.80 रुपये तक पहुंच गया. वहीं JBM Auto के शेयर में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई और यह 626.85 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. Olectra Greentech का शेयर भी करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 1,218.85 रुपये के आसपास पहुंच गया.
EV पॉलिसी ड्राफ्ट में क्या खास
दिल्ली सरकार ने शनिवार को EV पॉलिसी का ड्राफ्ट पब्लिक कंसल्टेशन के लिए जारी किया है. इस पॉलिसी के तहत अप्रैल 2028 से नए पेट्रोल टू-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का प्रस्ताव है. वहीं जनवरी 2027 से नए CNG थ्री-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन को भी बंद करने की योजना है. इसका सीधा मतलब है कि इन सेगमेंट में पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट को बढ़ावा दिया जाएगा.
किन पर पड़ेगा असर
यह कदम बड़ी संख्या में कम्यूटर और गिग वर्कर्स को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि दिल्ली में टू-व्हीलर का बड़ा हिस्सा है और ये प्रदूषण के प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इसके अलावा थ्री-व्हीलर, कमर्शियल गाड़ियां और माल ढोने वाले वाहन भी शहरी प्रदूषण में बड़ा योगदान देते हैं.
कंपनियों का कारोबार
- Ather Energy शहरी ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है और अपना चार्जिंग नेटवर्क भी चलाती है.
- JBM Auto ऑटो कंपोनेंट्स के साथ साथ इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में काम करती है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए EV सॉल्यूशन देती है.
- Olectra Greentech इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली प्रमुख कंपनी है और कमर्शियल EV सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार को किसकी लगी नजर? सेंसेक्स 1700 अंक तक टूटा, इन 5 वजहों से आई भारी बिकवाली
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q4 में IndiGo को तगड़ा झटका, ₹3068 करोड़ के मुनाफे से ₹2536 करोड़ के घाटे में पहुंची कंपनी
10 साल में 45% CAGR से बढ़ा मुनाफा, क्या यह स्मॉल कैप बन सकता है अगला मल्टीबैगर? 39 देशों में फैला कारोबार
Asian Paints ने 23 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और कैसे रहे Q4 नतीजे
